फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन में दीप सिद्धू न घर का रहा, न घाट का, ये ख्वाहिश भी रह गई अधूरी, पढ़ें- इनसाइड स्टोरी

Wed, 10 Feb 2021 01:00 AM IST
ajay kumar सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Read the Inside story of Deep Sidhu after arresting by Delhi Police
दीप सिद्धू। - फोटो : @iamdeepsidhu/Ani

अभिनेता से राजनेता बनने का सपना देखने वाले दीप सिद्धू को किसान संघर्ष का मंच मिला तो उसे सपने सच होते दिखने लगे लेकिन अब वो न घर का रहा न घाट का। दिल्ली में जहां उस पर 'राष्ट्र विरोधी' होने का ठप्पा लग गया, वहीं पंजाब में किसान विरोधी होने का। 

Read the Inside story of Deep Sidhu after arresting by Delhi Police
दीप सिद्धू। - फोटो : फाइल फोटो

जब किसान आंदोलन शुरू हुआ तो दीप सिद्धू समेत सभी यह कह रहे थे कि वो किसानों के लिए और किसान नेताओं के नेतृत्व में (यूनियनों के बैनर तले) इस आंदोलन में शामिल हैं। एक बारगी तो ऐसा लगने लगा था कि किसान, गायक और अभिनेताओं का ये संगम पंजाब में क्रांति पैदा कर रहा है लेकिन कुछ समय बाद ही दीप सिद्धू ने किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। 

Read the Inside story of Deep Sidhu after arresting by Delhi Police
दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : ANI

उसने सिंघु बॉर्डर पर अपना खुद का मंच बना लिया और संविधान के संघीय ढांचे पर बोलना शुरू कर दिया। कृषि कानूनों के बारे में बात नहीं करने पर किसान संगठनों ने उसे सिंघु बॉर्डर के मुख्य मंच से बोलने से रोक दिया। उगराहां ग्रुप ने साफ तौर पर घोषणा कर दी कि सिद्धू किसान आंदोलन की दिशा बदल रहा है। सोशल मीडिया पर छाया रहने वाला दीप सिद्धू जरनैल सिंह भिंडरावाले के बारे में भी पोस्ट करता रहा। इस कारण किसान संगठनों ने खुद को उससे दूर कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Read the Inside story of Deep Sidhu after arresting by Delhi Police
दीप सिद्धू। - फोटो : @iamdeepsidhu

जब किसान संगठनों ने दिल्ली की सीमाओं की ओर बढ़ने का आह्वान किया तो दीप सिद्धू ने लोगों से वापस जाने को कहा। इससे किसान संगठनों और दीप सिद्धू में दरार बढ़ने लगी। 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च की घोषणा के बाद दीप सिद्धू फिर से सक्रिय हो गया। उसने मार्च के लिए लोगों को जुटाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Read the Inside story of Deep Sidhu after arresting by Delhi Police
दीप सिद्धू। - फोटो : @iamdeepsidhu

दीप सिद्धू ठीक उस जगह मौजूद था, जहां लोगों ने लालकिले पर झंडे लहराए। उसने उसी जगह अपना एक वीडियो भी बनाया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्जकर लिया, वहीं किसानों ने दीप सिद्धू को आंदोलन का खलनायक करार दे दिया। दीप सिद्धू के निकटवर्ती लोगों का कहना है कि उसका सपना राजनीति में एक मुकाम पर पहुंचना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed