अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी के फंक्शन सोमवार रात से शुरू हो गए। अब इसे शादी की खुशी कहिए या लेडीज संगीत का कमाल। परिजन संग भज्जी देर रात तक नाचते रहे। देखिए 10 तस्वीरें। रिपोर्ट: सौरभ खन्ना, जालंधर।
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
क्रिकेटर हरभजन सिंह की शादी के फंक्शन सोमवार रात से शुरू हो गए। सोमवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। मंगलवार रात जालंधर-फगवाड़ा रोड पर स्थित होटल क्लब कबाना में लेडीज संगीत हुआ। इस दौरान परिजन देर रात तक नाचते रहे। भज्जी खुद भी खूब झूमे। शादी के लिए भज्जी के सभी रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। वहीं छोटी बारादरी स्थित भज्जी के घर के बाहर उनके चाहने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
सिक्योरिटी के लिए घर के बाहर बाउंसर तैनात हैं। भज्जी की शादी में खाना बनाने के लिए पांच सितारा होटलों से शेफ बुलाए गए हैं। करीब 8 शेफ मंगलवार शाम तक जालंधर पहुंच गए थे। दावत में पंजाबी के साथ-साथ कई तरह के कुजिन तैयार होंगे। शादी के भज्जी के घर को शानदार तरीके से सजाया गया है। घर के बाहर सड़क पर गेट लगाकर सजावट की जा रही है।
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
इस सजावट में सफेद रंग के चुन्नियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सफेद रंग को भज्जी ने ही पसंद किया है। शादी की प्लानिंग की जिम्मेदारी मुंबई की वेडिंग प्लानर कंपनी को दी गई है। बुधवार 28 अक्तूबर सुबह भज्जी को माइयां (हल्दी) लगाई जाएगी और अन्य रस्में पूरी की जाएंगी। बुधवार रात को जागो निकाली जाएगी। 29 अक्तूबर को गुरु नानक दृष्टिहीन एवं वृद्धाश्रम के गुरुद्वारे में शादी होगी।
अपनी शादी के लेडीज संगीत में जमकर नाचे भज्जी
जानकारी के अनुसार भज्जी के करीबी युवराज सिंह और सुरेश रैना का शादी में आना तय है। धोनी समेत अन्य खिलाड़ियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं भज्जी के करीबी दोस्त कॉमेडियन कपिल शर्मा शादी में नहीं आ पाएंगे। कपिल सोमवार शाम को ही इटली रवाना हुए हैं। वह 3 नवंबर को लौटेंगे। हालांकि कपिल ने हरभजन को फोन पर शादी की बधाई दे दी है।