भज्जी-गीता की शाही शादी आज, ये है पूरा शेडयूल
क्रिकेटर हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। देखिए, इस शाही शादी का पूरा शेडयूल। रिपोर्टः सौरभ खन्ना, जालंधर
भज्जी-गीता की शाही शादी आज, ये है पूरा शेडयूल
आज के कार्यक्रम
-हरभजन सिंह के घर में सुबह 10 बजे सहराबंदी होगी।
-होटल क्लब कबाना में 11 बजे बारात पहुंचेगी।
-गुरु नानक दृष्टिहीन एवं वृद्ध आश्रम में दोपहर 12:30 बजे होंगे भज्जी और गीता के फेरे।
-होटल क्लब कबाना में ही होगी जयमाला।
-शाम को 4 बजे होटल से ही होगी डोली रवाना।
भज्जी-गीता की शाही शादी आज, ये है पूरा शेडयूल
भंगड़ा तां सज्जदा जे नच्चे मुंडे दीयां भैणां.. बोलियों के साथ क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर से जागो निकाली गई। भज्जी के छोटे बारादरी स्थित घर में बुधवार रात को जागो का कार्यक्रम हुआ। इसमें भज्जी और उनके रिश्तेदार ढोल की थाप पर खूब नाचते नजर आए। हरभजन की पांचों बहनों भी जमकर डांस किया। कार्यक्रम में मोहल्ला निवासियों को भी बुलवाया गया था। यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
भज्जी-गीता की शाही शादी आज, ये है पूरा शेडयूल
इससे पहले होटल क्लब कबाना में मंगलवार रात लेडीज संगीत में पंजाबी गायक मीका और गुरदास मान ने खूब धमाल मचाया। भज्जी और गीता इस प्रोग्राम में जमकर थिरके। इस दौरान एक रिक्शा को फूलों से सजा रखा था, जिसे हरभजन सिंह चला रहे थे और गीता पीछे बैठी थीं। रिक्शा पर बैठे भज्जी और गीता की फोटो को हरभजन सिंह ने खुद के व्हाट्सएप पर लगा रखा है।
भज्जी-गीता की शाही शादी आज, ये है पूरा शेडयूल
भज्जी के घर के बाहर लगाए टेंट को सफेद और काले रंग की चुनियों से सजाया गया। यह सजावट का काम जालंधर की एक कंपनी को ही दिया गया था। घर के बाहर ही डीजे लगाया गया है। वहीं भज्जी और गीता की शादी में 250 से भी ज्यादा व्यंजन होंगे। खुद भज्जी भी नॉनवेज के शौकीन हैं, इसलिए उन्होंने खुद मेहमानों के लिए नॉनवेज डिश का प्रबंध करवाया है। स्वीट डिश में भी कई तरह की वैराइटी रखी गई है।