फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Emphasis was placed on the convenience of the differently-abled, the elderly, and new travelers.

Chandigarh News: दिव्यांगों, बुजुर्गों और नए यात्रियों की सुविधा पर रहा जोर

Sun, 11 Oct 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on the convenience of the differently-abled, the elderly, and new travelers.
दिव्यांगों, बुजुर्गों और नए यात्रियों की सुविधा पर रहा जोर
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 24 दिन चला यात्री सेवा अभियान संपन्न, स्वच्छता से लेकर डिजिटल सेवाओं तक सुधार पर ध्यान
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए चलाया गया यात्री सेवा अभियान 2026 शनिवार को संपन्न हो गया। 17 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चले अभियान में यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता, सुगम आवाजाही और बेहतर सेवा पर जोर दिया गया।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, महिलाओं, बच्चों और पहली बार हवाई यात्रा करने वालों की सहायता के लिए विशेष प्रयास किए गए। व्हीलचेयर सुविधा, जरूरतमंद यात्रियों को प्राथमिकता, कतार प्रबंधन और सुरक्षा जांच प्रक्रिया को सुचारू बनाने पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट परिसर में सफाई, शौचालयों के रखरखाव, कचरा निस्तारण और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के प्रयास भी किए गए। यात्रियों को उड़ानों की जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली और दिशासूचक संकेतकों को बेहतर बनाने पर जोर रहा। डिजिटल भुगतान, मुफ्त वाई-फाई और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाओं के प्रति भी यात्रियों को जागरूक किया गया। सामान की हैंडलिंग और ट्रॉली की उपलब्धता सुधारना भी अभियान का हिस्सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान यात्रियों से सुझाव और शिकायतें लेकर समस्याओं की समीक्षा की गई। एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश नागाइच ने यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता जताई। प्रबंधन के अनुसार, अभियान पूरा होने के बाद भी सेवाओं को बेहतर बनाने का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed