फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five or six youths attacked Honey due to a grudge and stabbed him in the hip.

Chandigarh News: रंजिश में पांच-छह युवकों ने हनी पर किया हमला, कूल्हे में घोंपा चाकू

Sun, 11 Oct 2026 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Five or six youths attacked Honey due to a grudge and stabbed him in the hip.
रंजिश में पांच-छह युवकों ने हनी पर किया हमला, कूल्हे में घोंपा चाकू
विज्ञापन

मौलीजागरां की मंडी में देर रात वारदात, हालत गंभीर होने पर सेक्टर-32 अस्पताल रेफर
चंडीगढ़। मौलीजागरां की मंडी में रंजिशन विवाद में पांच-छह युवकों ने 38 वर्षीय हनी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीछे से आए एक युवक ने उसके कूल्हे में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल हनी को पहले पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार हनी सांसी मोहल्ला का रहने वाला है। शुक्रवार देर रात मंडी में उसका कुछ युवकों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और पांच-छह युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से चाकू मार दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायल और उसके परिजनों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed