{"_id":"5839c3554f1c1bd24d13b19f","slug":"know-why-yuvraj-singh-father-yograj-singh-will-not-attend-yuvi-s-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटे युवराज की शादी में नहीं जाएंगे योगराज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेटे युवराज की शादी में नहीं जाएंगे योगराज?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Nov 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
युवराज की शादी में नहीं जाएंगे योगराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि वह 30 नवंबर को होने वाली अपने बेटे युवी की शादी में नहीं जाएंगे। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह?
युवराज सिंह और हेजल कीच
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा है कि वह 30 नवंबर को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में होने वाली अपने बेटे की शादी में नहीं जाएंगे। जी हां आप एकदम सही पढ़ रहें है। योगराज सिंह अपने ही बेटे की शादी में नहीं जाएंगे।
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अल्केमिस्ट हॉस्पिटल से डिस्चार्ज
- फोटो : फाइल फोटो
ये बात पूरे देश में आग की तरह फैल चुकी है कि टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रहे युवराज सिंह 30 नवंबर को फिल्म अभिनेत्री हेजल कीच के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन इस मौके पर उनके पिता युवराज की जिंदगी के सबसे अहम मौके पर उपस्थित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज पहुंचे शादी का कार्ड लेकर
शबनम सिंह को तलाक दे चुके योगराज सिंह ने इस बात की पुष्टी कर दी है। 30 नवंबर को चंडीगढ़ से 40 किमी दूर स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाली शादी नें उपस्थित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
योगराज सिंह, युवराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक योगराज सिंह ने कहा कि अपने बड़े बेटे की शादी में मौजूद न रह पाना उनका दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि यह शादी पंजाब के डेरे में आयोजित हो रही है इस कारण मैं वहां मौजूद नहीं हो सकता।