पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल से एक आतंकी समेत छह गैंगस्टरों के फरारी मामले में नाभा जेल कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है।
पंजाब की हाई सिक्योरिटी नाभा जेल से आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू समेत सभी छह गैंगस्टरों के फरारी मामले में नाभा जेल कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई है। इस मामले में कोतवाली नाभा पुलिस ने भागने वाले सभी गैंगस्टरों और 9 जेल कर्मचारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर ली है। इसी मामले में 15 अज्ञात हथियारबंद लोगों को भी इसी मामले में नामजद किया गया है।
जेल के सूत्रों के अनुसार जिस समय गैंगस्टर हथियारबंद कार के साथ जेल में घुसे तो भागने वाला आतंकी मिंटू और सभी गैंगस्टर अपनी बैरक में नहीं थे बल्कि सुपरिंटेंडेंट दफ्तर में थे। इसके अतिरिक्त और पहलुओं से जेल कर्मचारियों की मिलीभगत इस फरारी मामले में सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर सभी हथियारबंद गैंगस्टर पुलिस की वर्दियों में मेन गेट पर पहुंचे। उन्होंने संतरी से कैदी हैंडओवर करने को कहा और भीतर दाखिल हो गए।
मुख्य गेट से करीब 200 मीटर पर जेल का दूसरा गेट है। इस गेट के साथ जेल का तीसरा गेट है। इन दोनों गेटों के बीच सुपरिंटेंडेंट का दफ्तर है। हथियारबंद जेल में अपने साथियों को भगाने के लिए पहुंचे तो सभी बैरक में नहीं, बल्कि सुपरिंटेंडेंट दफ्तर में थे। यह सारा कुछ प्री प्लांड ढंग से किया गया था। इन पर आरोपी जेल कर्मचारियों ने कोई फायरिंग भी नहीं की।