{"_id":"59c955db4f1c1bd8538b4695","slug":"know-all-things-about-blue-whale-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या है ब्लू व्हेल गेम, कैसे बच्चों को ढूंढते हैं, गेम के रूल्स क्या हैं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्या है ब्लू व्हेल गेम, कैसे बच्चों को ढूंढते हैं, गेम के रूल्स क्या हैं?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:58 AM IST
Blue Whale Game
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए बच्चों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला ब्लू व्हेल गेम क्या है और यह बच्चों को या फिर कहा जाए तो अपना शिकार कैसे ढूंढता है...
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
द ब्लू व्हेल किलर चैलेंज को रूस के सायकॉलजी के स्टूडेंट फिलिप बुदेकिन ने ईजाद किया था। उसे उसकी यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था। वह कहता था कि वह इस गेम के ज़रिए सोसायटी को साफ करना चाहता है और ऐसे लोगों को मिटा देना चाहता है जो समाज के किसी काम नहीं आने वाले।
blue whale
- फोटो : blue whale
बाद में एक और 17 साल की रूसी लड़की को पकड़ा गया है जिसे इस गेम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पहले यह लड़की इस खेल में भागीदारी करती थी। उस पर आरोप है कि उसने उन 50 चैलेंजों को बढ़ावा दिया है जिसमें इस गेम को खेलने वाले लोग खुद को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
blue whale
ऐसे बच्चों को ढूंढते हैं
ना तो आप ऐडमिन को ढूंढ सकते हैं और ना ही डाउनलोड कर सकते हैं। वे खुद आपको ढूंढते हैं। वे इंटरनेट को छान मारते हैं और कुछ लोगों को मार्क करते हैं। ऐसे लोगों से ये संपर्क करते हैं। ये अपने टारगेट्स की पब्लिक प्रोफाइल, इंस्टाग्राम और दूसरी सोशल पोस्ट्स मॉनिटर करते हैं। ये लोग वीके डॉट कॉम नाम के रूसी सोशल मीडिया नेटवर्क के डेथ या सुसाइड ग्रुप्स से भी लोगों को चुनते हैं।

इसलिए मुश्किल बनता है
थिअरी के मुताबिक, जब वे प्लेयर चुनते हैं तो वे एक रिक्वेस्ट भेजते हैं, जिसे अक्सेप्ट करनी होती है, जिससे उन्हें आपके सारे ऑनलाइन डेटा का ऐक्सेस मिल जाता है। इस डेटा के आधार पर ये लोगों को ब्लैकमेल करते हैं और टास्क पूरे करवाते हैं। ये टास्क पूरा ना करने पर वे खिलाड़ी के परिवार को नुकसान पहुंचाने या इंटरनेट पर उसे बदनाम करने जैसी धमकियां देते हैं।