{"_id":"58a9db384f1c1b921ad86591","slug":"kila-raipur-mela-finished-in-ludhiana-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: शानो-शौकत के साथ किलारायपुर खेल संपन्न, घोड़ों की दौड़ से सांसे थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: शानो-शौकत के साथ किलारायपुर खेल संपन्न, घोड़ों की दौड़ से सांसे थमीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
किलारायपुर खेल संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
81वें किलारायपुर खेल मेले के अंतिम दिन दर्शकों में खेल मेले के प्रति उत्साह देखने को मिला। इस दौरान घोड़ा दौड़, खच्चर दौड़, एथलेटिक, बुजुर्गों की दौड़, लड़कों व लड़कियों की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
Kila raipur punjab
वहीं पीठ पर वजन उठाना, दांतों से वजन उठाना, दोनों हाथों से दो बुलेट को रोकना, हाथों पर खड़े होकर दंड लगाना, 14 इंच के रिंग में से तीन लड़कों का निकलना, मग्घर के निहंगो के करतब, पीएपी पुलिस के जवानों के बुलेट पर करतब भी, पावर पैराग्लाइडिंग के करतब ने सबको को हैरान कर दिया। किलारायपुर खेल मेले के अंतिम दिन फूड सप्लाई कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
Kila raipur punjab
अंतिम दिन हुए मुकाबलों में घोड़ो की दौड़ में बस्सी गुजरा के हरमन सिंह पहले, ककराली के बलबीर सिंह दूसरे और ककराली के जुजार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। घोड़े की रेहड़ा दौड़ में लोहात बड़ी का राज खान पहले, जंड का हरविंदर सिंह दूसरे और कंगवाल का नवाब तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kila raipur punjab
खच्चर दौड़ में जोधा का जिंदर पहले, बघौर का धर्म सिंह दूसरे और बलोवाल का बंत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ (75-80 आयु वर्ग) में धनौला के छज्जु राम पहले, तरनतारन के सकत्तर सिंह दूसरे और फुलेवाल के तेजा सिंह तीसरे स्थान पर, 80 से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खन्ना का निछत्तर सिंह पहले, फुलेवाल का तेजा सिंह दूसरे और मनसूरा का निछत्तर सिंह तीसरे स्थान पर, 200 मीटर लड़कों की दौड़ में जालंधर का रघुवीर सिंह पहले, फतेहगढ़ साहिब का जतिंदर पाल सिंह दूसरे और पटियाला का अर्शदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Kila raipur punjab
100 मीटर ट्राईसाइकिल रेस में किलारायपुर के सुक्खा पहले, लुधियाना का जोगिंदर कुमार दूसरे और लुधियाना का निरंजन सिंह तीसरे स्थान पर, लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में संगरूर की अमनदीप कौर पहले, पटियाला की बीरपाल कौर दूसरे और पटियाला की नवजोतल कौर तीसरे स्थान पर रही। एमआरएफ ट्रैक्टर टायर रोलिंग रेस में रहिदा का महोमक मुरीक पहले और प्रतापवाला का कमलजीत दूसरे स्थान पर रहा।