फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: 80 साल की उम्र में ऐसे दौड़े, साइड में खड़े जवान रह गए दंग

Mon, 20 Feb 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 20 Feb 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
kila raipur mela in ludhiana, last day old people race
जांबाजों ने दिखाए कला के जौहर - फोटो : अमर उजाला
75 से 80 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में 79 वर्षीय छज्जू ऐसे दौड़े कि जिसने भी देखा, बस यही बोला- वाह!
kila raipur mela in ludhiana, last day old people race
Kila raipur punjab - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पंजाब के लुधियाना में 81वें किला रायपुर खेल मेले के आखिरी दिन बुजुर्गों की दौड़ आयोजित की गई। इसके अलावा मेले में घोड़ा दौड़ व मग्घर सिंह के जांबाजों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। तरनतारन के 65 वर्षीय स्वर्ण सिंह ने ढाई क्विंटल का वजन पीठ पर उठा कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
kila raipur mela in ludhiana, last day old people race
Kila raipur punjab
इसके साथ ही उन्होंने तरनतारन के बलबीर सिंह की छाती पर पांच ईंटें रखकर हाथों से तोड़ी। स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह 50 साल से वजन उठा रहे है और 15 सालों से किलारायपुर मेले में आ रहे हैं। वह 4 क्विंटल तक वजन उठा लेते हैं। वहीं मोगा जिले के निशक्त बलदेव सिंह ने हाथों पर खड़े होकर दंड लगाए। उन्होंने बताया कि वह पहले सिखलाई का काम करते थे लेकिन अब मेलों में जाकर करतब दिखाकर आजीविका कमा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kila raipur mela in ludhiana, last day old people race
Kila raipur punjab
छज्जू राम 79 की उम्र में भी तंदुरुस्त   
75 से 80 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में 79 वर्षीय छज्जू राम ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना दौड़ लगाते है। वह 5 किलो मीटर की वाक और 2 किलोमीटर की स्प्रीट लगाते है। इंडिया लेवल पर वह लांग, जंप, ट्रिपल जंप पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। वेटरनर टूर्नामेंट जोकि लखनऊ में हुआ था उसमें 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था। 
विज्ञापन
kila raipur mela in ludhiana, last day old people race
Kila raipur punjab
दोनों हाथों से दो बुलेट को रोका
तरनतारन के लवप्रीत सिंह ने दो बुलेट को दोनों हाथों से रोककर अपने बाजुओं का दम दिखाया।  19 वर्षीय लवप्रीत ने बताया कि वह चार साल से यह कर रहे है। इसके अलावा वह एक बार में 500 दंड भी लगा लेते है और वेट लिफ्टिंग में 80 की बैंच प्रेस भी लगाते है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed