फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिनी ओलंपिक: बोतल पर खड़े हो जाना, ऐसे ही कई हैरतअंगेज करतब, देखिए

Sun, 19 Feb 2017 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 19 Feb 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Kila Raipur games Mini olympic punjab, ludhiana news
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब - फोटो : अमर उजाला
मिनी ओलंपिक शुरु हो गया है। कान से कार खिंचना, बोतल पर खड़े होना ऐसे ही कई हैरतअंगेज करतब देखिए
Kila Raipur games Mini olympic punjab, ludhiana news
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब
81वें किलारायपुर खेल मेले के दूसरे दिन घोड़ों की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। मेले के आरंभ में एथलेटिक मुकाबले करवाए गए। जिसमें भार उठाना, साइकिल घुमाना, डैफ बच्चो के ताइक्वांडो में प्रदर्शन, कबड्डी, हाकी, कुश्ती, टायर उठाना, कान से कार खिंचना, बोतल पर खड़े होना, खच्चर दौड़, ट्राली लोडिंग अनलोडिंग, ट्रैक्टर के टायर दौड़ाना, 70 साल के बुजुर्गों की दौड़,  लड़के, लड़कियों की 400, 200 व 100 मीटर दौड़ हुई। 
Kila Raipur games Mini olympic punjab, ludhiana news
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब - फोटो : अमर उजाला
दलबीर सिंह और हरविंदर सिंह की घोड़ी और घोड़े न ढोल पर नाच कर सबका मन मोहा। वहीं उनके ऊंट राजा ने भी नाच का प्रदर्शन किया। इन्होंने बताया कि वह बठिंडा के गांव सिरिए वाल के रहने वाले है। घोड़ा तूफान और घोड़ी नीली मोरनी ने पहले भी कई जगहों पर डांस दिखा चुके है। घोड़ों की दौड़ में मलकीत सिंह धूरकोट का रानी, जंगाराम खेड़ी की बंसती और टीमी, जुजार सिंह ककराला का हीरा और कारतूस, बलबीर सिंह की रानी, काका धमेडी की गलहरी पहले स्थान पर रही। हॉकी मुकाबले में जरखड़ ने हवारी हरियाणा को, ग्रेवाल अकादमी किलारायपुर ने बुटर को, एसजीपीसी बटाला ने गुरदासपुर को तथा हंस कलां ने मिनियां को पराजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kila Raipur games Mini olympic punjab, ludhiana news
किलारायपुर मेले में हैरान कर देने वाले करतब - फोटो : अमर उजाला
शाटपुट मुकाबले में मस्तवाणा साहिब का प्रभकिरपाल सिंह पहले, मरिंडा का परविंदर सिंह दूसरे और संगरूर का साहिल तीसरेे स्थान पर रहा। लड़कियों की 6 किलो मीटर साइकिल रेस में लुधियाना की सोनल, पूजा, हरप्रीत क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरेे स्थान पर रही। लड़कियों के लांग जंप मुकाबले में जसप्रीत कौर पहले, रेनू दूसरे और रीतू तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के लांग जंप मुकाबलों में महकप्रीत सिंह पहले, नरिंदर सिंह दूसरे और गुरदास सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
Kila Raipur games Mini olympic punjab, ludhiana news
मिनी ओलंपिक ग्रामीण खेलों का आगाज - फोटो : अमर उजाला
लड़कों की 100 मीटर दौड़ में रायपुर माजरी का हरजीत सिंह पहले, जालंधर का रघवीर सिंह और संगरुर का हनी क्रमवार पहले, दूसरेे और तीसरे स्थान पर रहा। जबकि लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मनप्रीत कौर पहले, जसप्रीत कौर दूसरे और शिलू यादव तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में खन्ना का जगदेव सिंह, मस्वाणा का गुरमीत सिंह तथा पेहनी साहिब का गुरप्रीत सिंह क्रमवार पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा।  लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में पटियाला की वीरपाल कौर, प्राची और मनप्रीत ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के मुकाबले में फतेहगढ़ साहिब का जतिंदर सिंह, पटियाला का अर्शदीप सिंह और लुधियाना का राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed