{"_id":"58a89cba4f1c1bd257d869bb","slug":"45th-chandigarh-rose-festival-second-day-chandigarh-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्टिवल: दूसरे दिन पहुंचे 60 हजार दर्शक, सुखशिंदर शिंदा ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्टिवल: दूसरे दिन पहुंचे 60 हजार दर्शक, सुखशिंदर शिंदा ने मोहा मन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Rose Festival 2017
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज फेस्टिवल के दौरान शनिवार को सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन और लेजर वैली में जमकर भीड़ उमड़ी। नगर निगम की ओर से दिन भर प्रतियोगिताएं चलती रहीं। रोज प्रिंस और प्रिंसेज प्रतियोगिता का अभिभावकों में काफी क्रेज दिखा। 300 से ज्यादा बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जबकि रविवार को रोज फेस्टिवल का अंतिम दिन है।
Chandigarh Rose Festival 2017
शनिवार शाम क ो पाप और फोक सिंगर बाबू सिंह नाहर ने लोगों को मनोरंजन किया। प्रशासन का दावा है कि दूसरे दिन 50 से 60 हजार लोग रोज फेस्टिवल देखने पहुंचे। दूसरे दिन मुख्य आकर्षण का केंद्र बच्चों के लिए पपेट और मेजिक शो भी रहा। जादूगर प्रदीप कुमार और उनकी टीम द्वारा मैजिक शो दिखाया गया। पतंग प्रतियोगिता और रोज क्विज का आयोजन किया गया। फोटोग्राफी एग्जिबिशन देखने का मजा भी शहरवासियों ने लिया।
Chandigarh Rose Festival 2017
शनिवार को पहली बार आयोजित नवविवाहित कपल प्रतियोगिता को आयोजित करवाने में जहां अधिकारियों में उत्साह दिखा वहीं दर्शकों ने भी इसका खूब मजा लिया। जीतने वाले पहले युगल को दुबई टूर का पैकेज है, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले युगल को गोवा टूर का पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Rose Festival 2017
आज फेस्टिवल का अंतिम दिन है। रविवार को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर मेयर आशा जसवाल मुख्य अतिथि होंगी और विशेष अतिथि के तौर पर रोज गार्डन के माली करनैल सिंह शामिल होंगें।
विज्ञापन
Chandigarh Rose Festival 2017
इन्हें भी आज किया जाएगा सम्मानित
नेबरहुड पार्कों को जीतने वाले रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों को रविवार सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम की ओर से नेबरहुड पार्कों की प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। उसके अनुसार सेक्टर-51 ए के मकान नंबर-266 के पास बने पार्क को शहर का बेस्ट गार्डन घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर सेक्टर-40 सी की एमआईजी-2 में मकान नंबर-2518 के पास बने पार्क को चुना गया है। तीसरे स्थान पर सेक्टर-32 डी के सनतान धर्म मंदिर के पास बने नेबरहुड पार्क को चुना गया है।