{"_id":"7e7e2cbc62bd4c941d4d61d7eaed67ce","slug":"kidnap-of-tihar-jail-warden-s-son-accused-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
Fri, 23 Jan 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी/धारूहेड़ा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी/धारूहेड़ा(हरियाणा)
Updated Fri, 23 Jan 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से 4 दिन पहले अगवा हुए तिहाड़ जेल के वार्डन के 5 साल के बेटे को सकुशल मुक्त करवा लिया गया।
रेवाड़ी पुलिस के अनुसार तिहाड़ जेल में वार्डन भूपेंद्र के पांच वर्षीय बेटे निखिल का 18 जनवरी की सुबह घर के पास पार्क से अपहरण कर लिया था। सोमवार को बदमाशों ने भूपेंद्र को फोन कर बेटे को छोड़ने की एवज में फिरौती की मांग की। भूपेंद्र ने यह जानकारी दिल्ली पुलिस को दी।
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
2 of 5
20 जनवरी को अपहर्ताओं ने फिर से फोन कर फिरौती के 25 लाख रुपये की मांग रखी। पुलिस ने पता लगाया कि जिस नंबर से फोन आया है, वह रेवाड़ी स्थित एक एसटीडी बूथ का है।
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
3 of 5
21 जनवरी को बदमाशों ने फिरौती की रकम रेवाड़ी जंक्शन पर देने को कहा। इस दौरान दिल्ली पुलिस की टीम शहर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
4 of 5
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने दिल्ली पुलिस के साथ धारूहेड़ा सीआईए टीम से संयुक्त ऑपरेशन करने को कहा। योजनानुसार कंटेनर यार्ड के पास फिरौती की रकम रख दी गई। बदमाश जैसे ही फिरौती की रकम लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
किडनेपर्स से ऐसे छुड़वाया तिहाड़ जेल के वार्डन का बेटा
5 of 5
पकड़े गए बदमाशों में से एक नई बस्ती, रेवाड़ी निवासी दीपक और दूसरा दिल्ली के हसनगढ़ का रहने वाला जयदीप है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने छावला में दबिश दी और वहां से अपहृत निखिल को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।