फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के लिए जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो

Sun, 03 Jul 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal released AAP's youth manifesto for punjab election
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala

आम आदमी पार्टी के कनवीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में 2017 के चुनावों के मद्देनजर चुनावी ताल ठोकते हुए सोमवार को 51 प्वाइंट का यूथ मेनीफेस्टो जारी किया। इसमें मुख्य रूप से पंजाब में फैले भ्रष्टाचार, नशा, बेरोजगारी को समाप्त करके युवाओं के हितों के लिए काम करना और 25 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा गया। 

Kejriwal released AAP's youth manifesto for punjab election
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala

इसके साथ ही केजरीवाल ने घोषणा की कि पंजाब में आप की सरकार आते ही वे एक माह के अंदर मजीठिया समेत पूरे ड्रग माफिया को नशे की तस्करी के आरोप में जेल भिजवाएंगे औरनशे सफ्लाई बंद करवाकर आदी युवाओं का उपचार करवाएंगे। रणजीत एवेन्यू के डी ब्लाक में आयोजित रैली को पंजाब के प्रमुख आप नेताओं ने भी संबोधित किया। आप के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवं पत्रकार कंवर संधू टीम के साथ तैयार किए मेनीफेस्टो के बारे में जानकारी दी गई।

Kejriwal released AAP's youth manifesto for punjab election
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala

कंवर संधू ने दावा किया मेनीफेस्टो उनकी टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं देखते हुए उनके आधार पर ही तैयार किया गया। इसमें मुख्य रूप से 14 प्वाइंट का उन्होंने जिक्र किया। अपने संबोधन में केजरीवाल ने जहां मेनीफेस्टो में किए गए वादों को पूरा करने का दावा किया। साथ ही पंजाब के पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अब बादल सरकार के आदेशों पर जनता को तंग करना बंद करके अपना आत्मा की आवाज को सुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kejriwal released AAP's youth manifesto for punjab election
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala

मलेरकोटला में 24 जून को हुई पाक कुरान की बेअदबी के आरोपी विजय गर्ग को आप के विधायक से जोड़ने के आरोप को बादल सरकार की साजिश करार देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उक्त आरोपी को 26 जून से लेकर लगातार 1 जुलाई तक तो विहिप का कार्यकर्ता करार देते रहे और उनके पंजाब दौरे के मद्देनजर उसे 2 जुलाई को आप से जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि वे भी हिंदू है और एक सच्चा हिंदू सभी धर्मों का सम्मान कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनके मुंह पर कभी स्याही फिंकवाई तो कभी थप्पड़ मारे, जिसे उन्होंने सहन किया। अब वह इस बेअदबी को सहन नहीं करेंगे व सही आरोपी को जल्द ही सबके सामने लाएंगे।

विज्ञापन
Kejriwal released AAP's youth manifesto for punjab election
पंजाब चुनाव पर केजरीवाल ने जारी किया 'आप' का यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : amar ujala

उन्होंने दावा किया वह आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, इसकी विरोधी भाजपा है। सरकार आने पर आरक्षण को ज्यों का त्यों बरकरार रखेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसानों की सब्सिडी बढ़ाने और  सुविधाएं देने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी पता चला है कि भाजपा, कांग्रेस एवं अकाली दल ने संयुक्त रूप से मीटिंग करके यह निर्णय लिया है कि आप को पंजाब में न सफल होने देने के लिए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग उनकी इस साजिश को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि चुनाव के दौरान पैसे बांटने वाले दलों से पैसे ले लें पर वोट झाड़ू को ही दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed