हरियाणा के 19 जिलों में जाटों का धरना जारी है, ऐसे में कई तस्वीरें देखने को मिल रही है। कहीं तनाव बना हुआ है तो कहीं हंसी-ठिठोली चल रही है। तस्वीरें
2 of 9
Jat Reservation
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद: जाट आरक्षण संघर्ष समिति के धरनास्थल पर दोपहर तक पचास-साठ लोग मौजूद रहे। महिलाओं की संख्या नगण्य ही रही। भीड़ कम होने के बावजूद सुरक्षा इंतजामों में कमी नहीं दिखी। एएसपी गंगाराम पूनियां धरनास्थल पर ही डटे रहे। एसडीएम सतबीर जांगू ने जाट नेताओं से बातचीत की।
जींद: ईक्कस गांव में चल रहे धरनास्थल पर इस बार युवाओं की संख्या कम है। रविवार के मुकाबले सोमवार को धरने पर अधिक लोग पहुंचे। करीब 500 लोगों ने धरने में शिरकत की। जिले में धारा 144 लागू होने के कारण सभी चौक व नाकों पर पुलिस अलर्ट रही।
सोनीपत: लाठ जौली चौक पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना जारी रहा। जिले में सुरक्षा के लिए अब तक 24 पैरामिलिट्री और सशस्त्र पुलिस बल की टीम पहुंच चुकी हैं। धरना स्थल के आसपास के क्षेत्र में ही आठ टुकड़ियां तैनात की गई हैं। प्रशासन की तरफ से धरनास्थल के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पेट्रोल पंपों पर खुले में पेट्रोल व डीजल भी नहीं देने पर पाबंदी लगा दी है।
5 of 9
jat andolan
- फोटो : अमर उजाला
हिसार: जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर रामायण ट्रैक के पास दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण धरना जारी रहा। धरने को देखते हुए पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किया गया है। रेलवे ट्रैक और हाइवे पर विशेष रूप से तैनाती की गई है।