जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्ण की अठखेलियां
चंडीगढ़ बाल गोपाल के रंग में रंग रहा है। सभी मंदिरों में जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। तस्वीरों में देखिए एक झलक।
जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्ण की अठखेलियां
चैतन्य गौड़ीय मठ में दो महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। नैतिक और धार्मिक मूल्यों पर आधारित आकर्षक झांकियां दर्शनीय होंगी। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सबसे आकर्षक लाइट एंड साउंड द्वारा भक्त प्रहलाद की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।
जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्ण की अठखेलियां
सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि उनके यहां मंदिर में चीर हरण, गोवर्धन पर्वत धारण और कारागार की आकर्षक झांकियों की तैयार की जा रही है।
जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्ण की अठखेलियां
सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ समेत सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी हो रही है। इस्कॉन व सभी मंदिरों में पांच सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जबकि श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में छह सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी की तैयारियां, देखिए राधा-कृष्ण की अठखेलियां
सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान सुनील चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में भजनों की अमृत धारा बहेगी। सेक्टर-23 के प्रचीन शिव मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी की जा रही है।