बार्डर पर तैनात होंगी ये 500 महिला जवान, चीन को देंगी टक्कर
तिब्बत से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक चीन बॉर्डर पर अब भारत की 500 बेटियां विपरीत माहौल में चीनी सैनिकों को टक्कर देंगी। पंचकूला में इनकी पीओपी हुई।
बार्डर पर तैनात होंगी ये 500 महिला जवान, चीन को देंगी टक्कर
आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) ने पासिंग आउट परेड के बाद इन 500 महिला सिपाहियों को चीन बार्डर पर उतारने का फैसला किया है। भारत की बहादुर लड़कियां चीनी ड्रैगन के सामने बराबर टक्कर देने को मुस्तैद होंगी।
बार्डर पर तैनात होंगी ये 500 महिला जवान, चीन को देंगी टक्कर
पासिंग आउट परेड के बाद 500 महिला सैनिकों ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्य की कसम खाई। महिला सैनिकों में से 43 फीसदी लड़कियां ऐसी है, जो पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट हैं। बाकी की 12वीं और 10वीं पास है।
बार्डर पर तैनात होंगी ये 500 महिला जवान, चीन को देंगी टक्कर
44 हफ्तों की सख्त ट्रेनिंग में इन्हें हर तरह के आधुनिक हथियार चलाने में समर्थ बनाया। इनमें कई ऐसी भी हैं जो शार्प शूटर है और बहुत सी ऐसी है जो अपने-अपने विलक्षण गुणों की माहिर है और दुश्मन के दांत खट्टे करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
बार्डर पर तैनात होंगी ये 500 महिला जवान, चीन को देंगी टक्कर
आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल किशन चौधरी ने बताया कि महिला जवानों के लिए ये खास है कि इनकी तैनाती भारत चीन बॉर्डर पर हो रही है जो की बड़ा कदम है, जहां सांस नहीं पहुंचती, वहां भारत की बहादुर बेटियां चीनी ड्रैगन के सामने बराबर टक्कर देने को मुस्तैद होंगी।