21 साल का जीशान मदरसे का टॉपर और कढ़ाई के काम में मास्टर है। लेकिन वो ISIS का आतंकी निकला, फेसबुक पर उसकी तलाश ऐसे युवा थे जिनके दम पर वो दुनिया हिलाने वाला था।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस की ओर से जालंधर से गिरफ्तार आतंकी गाजी बाबा की योजना सूबे में जेहादी तैयार करने की थी। इसके लिए वह सूबे में कई स्लीपर सेल को भी तैयार कर रहा था, जिनको जेहाद के लिए इस्तेमाल किया जाना था। आईएसआईएस के आका के साथ गाजी बाबा फेसबुक मेसेंजर और व्हाट्सऐप के साथ संपर्क में था।
काउंटर इंटेलिजेंस, आईबी और सीआईडी के अधिकारी गाजी का फेसबुक व व्हाट्सऐप खंगाल रहे हैं। करीब 12 युवाओं को खंगाला जा रहा है, जिनका संपर्क गाजी बाबा के साथ था।
बाबा पेशे से बुटीक पर काम करता था, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह कट्टपंथी विचारधारा से जुड़ गया। फेसबुक पर ही उसके विचारों का आदान प्रदान कुछ कट्टरपंथी लोगों से हो गया। बाद में वह आईएसआईएस के संपर्क में आ गया।
वह लगातार इंटरनेट के जरिये उनके साथ संपर्क साध रहा था। सूत्रों की माने तो गाजी के कंधों पर जिम्मेदारी थी कि वह पंजाब में जेहादी पैदा करें, जिसको समय आने पर इस्तेमाल किया जा सके। अभी वह पहले चरण पर ही था कि उसको गिरफ्तार कर लिया गया।