{"_id":"6b0749c5e08541e0c803598e","slug":"a-councillor-should-be-someone-who-views-their-ward-as-a-responsibility-not-as-a-personal-fiefdom-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1183116-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पार्षद ऐसा हो जो वार्ड को जागीर नहीं, जिम्मेदारी समझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पार्षद ऐसा हो जो वार्ड को जागीर नहीं, जिम्मेदारी समझे
विज्ञापन
तदाताओं की कसौटी पर खरा उतरे प्रतिनिधि, चुनाव से पहले विकास का खाका बनाए और पांच साल बाद दे काम का हिसाब
हमारी सरकार कैसी हो...
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर के मतदाताओं के लिए पार्षद का चुनाव केवल चेहरा चुनने का नहीं, बल्कि अगले पांच साल के लिए वार्ड के भविष्य की जिम्मेदारी सौंपने का मौका है। जनता ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो वार्ड को अपनी जागीर नहीं, जिम्मेदारी समझे। उसकी पहचान उद्घाटन पट्टिकाओं, काफिलों और समर्थकों की भीड़ से नहीं, बल्कि विकास कार्यों, जवाबदेही और निगम में वार्ड की आवाज मजबूती से उठाने से हो। मतदाताओं की अपेक्षा है कि पार्षद चुनाव से पहले विकास का खाका तैयार करे और पांच साल बाद अपने काम का हिसाब भी दे।
वार्ड की समस्याओं का खाका तैयार करे पार्षद
पार्षद ऐसा होना चाहिए जो वार्ड को अपनी जागीर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी समझे। चुनाव लड़ने से पहले उसे अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों का पूरा खाका तैयार करना चाहिए। जीतने के बाद हर काम का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।
— स्थानीय वोटर राज सिंह
अगली पीढ़ी के लिए भी विकसित हों सुविधाएं
हमें ऐसा पार्षद चाहिए जो केवल उद्घाटन पट्टिकाओं पर नाम लिखवाने की राजनीति न करे। उसे यह तय करना चाहिए कि पांच साल में वार्ड में कौन-सी ऐसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिनका लाभ अगली पीढ़ी भी उठा सके। — स्थानीय वोटर श्याम सुंदर
विज्ञापन
काफिले नहीं, काम से हो पार्षद की पहचान
पार्षद की पहचान काफिले या समर्थकों की भीड़ से नहीं, बल्कि उसके काम से होनी चाहिए। वह निगम की बैठकों में वार्ड के मुद्दे कितनी मजबूती से उठाता है और बजट का कितना हिस्सा क्षेत्र के विकास पर खर्च करवाता है, यही उसकी असली परीक्षा है।
— स्थानीय वोटर सुभाष धीमान
हर वर्ग को साथ लेकर चले जनप्रतिनिधि
हमें ऐसा पार्षद चाहिए जो हर वर्ग को साथ लेकर चले। पांच वर्ष के लिए चुना जाने वाला प्रतिनिधि हमारे बीच का होना चाहिए, ताकि हम अपनी समस्याएं लेकर उसके पास जा सकें और उनका समाधान करवा सकें।
— स्थानीय वोटर गुरनूर सिंह