{"_id":"584ba80a4f1c1bf95944b54a","slug":"international-kabaddi-player-killed-in-gangwar-at-karnal-talk-with-old-parents-of-player","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटा-बेटी को बनाना चाहता था खिलाड़ी, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि टूट गए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा-बेटी को बनाना चाहता था खिलाड़ी, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि टूट गए सपने
Sun, 11 Dec 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 11 Dec 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बेटे और बेटी को इंटरनेशनल प्लेयर बनाना चाहता था कबड्डी खिलाड़ी, लेकिन वक्त ने रुख बदला और ऐसी घटना हुई कि सपने पल भर में टूट गए।
2 of 7
करनाल में गैंगवार
करनाल में हुए गैंगवार में मारा गया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुलाब सिंह बस्तली मौत के बाद अपने पीछे अपने बूढ़े मां-बाप महेंद्र सिंह और राजदुलारी सहित अपनी पत्नी उषा और बेटे रक्षित और बेटी वैश्वी को छोड़ गया है। पंद्रह साल की उम्र से ही कबड्डी का शौक रखने वाला गुलाब अपने बेटे और बेटी को कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाना चाहता था। बेटी नर्सरी और बेटा एलकेजी कक्षा में पढ़ता है।
3 of 7
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
गुलाब ने अभी से दोनों बच्चों में कबड्डी के प्रति जुनून पैदा कर दिया था। बेटा अभी से अपने पापा के साथ कबड्डी कबड्डी करने लगा था। परिवार की आर्थिक स्थित नाजुक होने के कारण दो साल पहले गुलाब ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया था और वह शराब के ठेके पर नौकरी करने लगा था। ग्रामीणों का कहना है कि गुलाब ने उनके गांव की पहचान पूरे देश में बनाई है। गांव को गुलाब के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में दो महिलाओं की हत्या
गुलाब की प्राइवेट नौकरी से ही उसके परिवार का गुजारा चलता था। गुलाब के दो भाई हैं। इनमें से एक की 22 साल पहले मौत हो गई थी। अब मलखान और गुलाब अलग-अलग परिवार के साथ रहते थे। गुलाब की मौत के बाद उसके 75 वर्षीय बुजुर्ग पिता और माता, गुलाब की पत्नी उषा और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहलवान की मौत से बस्तली सहित आस-पास के गांवों में शौक की लहर है।
विज्ञापन
5 of 7
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
गुलाब सिंह राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहता था। 4-5 नवंबर को भी गांव में एक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गुलाब सिंह ने करवाया था। अब 2018 में गांव बस्तली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करवाने की तैयारी थी। इसके लिए उसने पूरी रणनीति तैयार कर ली थी। गुलाब सिंह कहता था कि गांव बस्तली की कबड्डी के नाम से राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान बनानी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।