फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोडीज राइजिंग के ऑडिशंस के लिए उमड़ी भीड़, जानिए क्या बोले स्टार्स

Sun, 11 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Roadies auditions for Rising thronging crowd, saying, Know What Stars
रोडीज - फोटो : अमर उजाला

जुनूनी युवाओं का ब्रांड एमटीवी भारतीय टेलीविजन पर देश का सबसे लंबा चलने वाला रियलिटी शो के नए जोश से भरपूर सीजन रेनो एमटीवी रोडीज राइजिंग पावर्ड बाइ वाइवो स्मार्ट फोन एंड वूडलैंड के साथ वापसी कर रहा है। एडवेंचर के जुनूनी लोगों के लिए रोमांच की लहर का अहसास कराने वाला यह अद्वितीय शो, रोडीज की एकदम नई साहसी टीम होगी। ओरिजिनल रोडी रणविजय सिंह, दिलेर और चुलबुली नेहा धूपिया, रेनो एमटीवी रोडीज एक्स-4 के विजेता करण कुंद्रा तथा रोडी एवं रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला की भयंकर चौकड़ी में शामिल हो रहे हैं महान भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह। 

Roadies auditions for Rising thronging crowd, saying, Know What Stars
रोडीज - फोटो : अमर उजाला

उनके गैंग में शामिल होने वालों को परखने के इरादे से रणविजय, नेहा, करण और प्रिंस ने ऑडिशन के लिए चंडीगढ़ का दौरा किया और वहां का जोश देखकर काफी प्रभावित हुए। इस साल रोडीज ब्रिगेड ऑडिशंस के लिए भारत के पहले प्रधानमंत्री, श्री जवाहरलाल नेहरू की ड्रीम सिटी, चंडीगढ़ में आई। चंडीगढ़ शहर भारत का आधुनिक एवं प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है, जो भारत की स्वतंत्रता का संकेत है और भविष्य में देश के विश्वास की अभिव्यक्ति है। यह गतिमान शहर इस शो की थीम के अनुरूप है, जो आगे बढ़ने के जोश को प्रदर्शित करती है। अपने गौरवशाली इतिहास के साथ चंडीगढ़ वासी रोडी बनने के अपने सपने को पूरा करने बड़ी संख्या में आए।  

Roadies auditions for Rising thronging crowd, saying, Know What Stars
रोडीज - फोटो : अमर उजाला

ऑडिशन के लिए चंडीगढ़ वापसी के विषय में ओरिजिनल रोडी रणविजय सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ ने हमें कभी निराश नहीं किया है। इस शहर ने हमें पहले बहुत अच्छे प्रतिभागी प्रदान किए हैं। चंडीगढ़ के प्रतिभागी हमेशा अपने साथ कुछ अलग और अनोखा लेकर आते हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे गैंग के लिए चंडीगढ़ से कोई जरूर मिलेगा। पिछले सीजन के विजेता गैंग लीडर करण कुंद्रा ने कहा कि रोडीज पर गैंग लीडर के रूप में मेरा यह तीसरा साल है और नए सीजन को लेकर मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इस साल कुछ प्रतिभाशाली प्रतियोगियों से हमारी मुलाकात हुई है। मुझे पक्का यकीन है कि यहां से मेरी गैंग के लिए कोई-न-कोई खास जरूर मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roadies auditions for Rising thronging crowd, saying, Know What Stars
रोडीज - फोटो : अमर उजाला

पहली बार ऑडिशन लेने जा रहे, टेलीविजन कलाकार और रोडीज एक्स-2 के विजेता प्रिंस नरूला ने कहा कि मेरे लिए यह बेहद महत्वपूर्ण ऑडिशन है, क्योंकि रोडीज के लिए मैं पहली बार ऑडिशन ले रहा हूं। अभी तक मेरी जगह उस तरफ रहती थी, इसलिए इस बार रूम के इस ओर बैठना सचमुच मेरे लिए रोमांचक अनुभव है। खुद एक प्रतियोगी रहने के नाते मैं जानता कि यह कितना मुश्किल हो सकता है। मैं चंडीगढ़ में ऑडिशन देने वाले युवाओं से यही कहना चाहता हूं कि रोडीज में बस आपके जुनून और दिल से परफॉर्म करने की जरूरत है। चंडीगढ़ वासियों को मेरी ओर से कामयाबी की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Roadies auditions for Rising thronging crowd, saying, Know What Stars
रोडीज - फोटो : अमर उजाला

फैशन की प्रतीक और टीम की अकेली महिला गैंग लीडर नेहा धूपिया ने कहा कि मुझे पहले से भरोसा था कि चंडीगढ़ का ऑडिशन शानदार होगा और सचमुच हमें यहां से कुछ जबरदस्त प्रतियोगी मिले हैं। मुझे उम्मीद है तकि एकमात्र महिला गैंग लीडर के रूप में मेरी मौजूदगी से पूरे देश में लड़कियों की विशाल संख्या को ऑडिशन में आगे आने और अपना रोडी-सपना पूरा करने का हौसला मिलेगा। रोमांच से भरपूर इस नए सीजन में प्रवेश के साथ यह जुनूनी रियलिटी शो हर नए सीजन के साथ जवान हो रहा है। इस वर्ष इसमें रोडी के भीतर बसे वॉरियर रूपांतरकारी अनुभव के साथ दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed