{"_id":"583426a54f1c1b462413b06f","slug":"injured-lady-statement-on-tripple-murder-in-sonipat-firing-first-time-see-her-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर: 3 गोलियां लगने के बाद भी बची विवाहिता, बताया क्या हुआ था?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपल मर्डर: 3 गोलियां लगने के बाद भी बची विवाहिता, बताया क्या हुआ था?
Wed, 23 Nov 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(सोनीपत)
Updated Wed, 23 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनीपत में परिवार पर गोलीबारी में बची महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खरखौदा के ट्रिपल मर्डर केस में तीन दिन पहले हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल विवाहिता सुशीला को होश आ गया है। उसे तीन गोलियां लगी थीं।
2 of 5
सोनीपत फायरिंग में घायल महिला ने दिया बच्चे को जन्म
नौ महीने की गर्भवती सुशीला घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे हत्यारों के सामने बहादुरी से डटी रही। आरोपियों ने पति के माथे पर एक गोली चलाई तो उसने अपना बायां हाथ बीच में अड़ाकर उसे बचा लिया। हत्यारों ने प्रेग्नेंसी होने पर भी उसे नहीं बख्शा। वे उसे तीन गोलियां मारकर फरार हो गए।
3 of 5
सोनीपत फायरिंग में घायल महिला ने दिया बच्चे को जन्म
सुशीला ने बताया कि हत्यारे एक गोली उसे मार चुके थे। दूसरी गोली माथे पर मारी तो मैने अपना हाथ अड़ा दिया। गोली हाथ चीरकर निकल गई। इससे गुस्साए हत्यारे ने मुझ पर फायर किया। गोली मुंह में लगी। मुझे कुछ नहीं सूझा। मुझे बस अपने पति को बचाना था। इसलिए उनके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
इसी दौरान हत्यारे ने मेरी कमर में गोली मार दी। हत्यारे जब भागने लगे तो उन्हें पकड़ने के लिए मैं जमीन पर घिसटते हुए उनके पीछे भी दौड़ीं, लेकिन वे एक गाड़ी में बैठकर भाग गए। मैंने गाड़ी का नंबर देखने की भी कोशिश की, लेकिन बाहर तक नहीं जा सकी।
विज्ञापन
5 of 5
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
गोलीकांड में सुशीला के पति और सास-ससुर की मौत हो गई थी। हमले के वक्त सुशीला गर्भवती थी। होश में आते ही जब पुलिस उसका बयान लेने पहुंची, तब उसे परिजनों के मरने की खबर मिली। मोबाइल पर उसके नवजात बेटे की तस्वीर दिखाई गई तो सुशीला की आंखें भर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।