फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 वाहनों से भिड़ा कैंटर, मां-बेटी सहित 4 की मौत, देखें हादसे की तस्वीरें

Tue, 22 Nov 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखीदादरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखीदादरी(हरियाणा) Updated Tue, 22 Nov 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
canter hit four vehicles on delhi highway in charkhidadri, four people killed on the spot
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
कैंटर ने रोडवेज बस सहित चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। तस्वीरें।
canter hit four vehicles on delhi highway in charkhidadri, four people killed on the spot
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
हादसा भिवानी के चरखी दादरी में हुआ। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव समसपुर के पास हुए हादसे में मां-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। इनमें से 14 की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी राजू, राजस्थान के चूड़ी-चतरपुरा निवासी पूनम व उसके ढाई वर्षीय बेटे दीक्षांत और हंसावास खुर्द निवासी अंकुर(22)की मौत हो गई।
canter hit four vehicles on delhi highway in charkhidadri, four people killed on the spot
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार झुंझनूं-दिल्ली रूट पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली जाने के लिए दादरी बस स्टैंड से दोपहर करीब 12 बजे निकली थी। बस गांव समसपुर से रवाना हुई ही थी कि इसी दौरान सामने से आ रहा कैंटर बस की ड्राइवर साइड से टकरा गया। इससे बस का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
canter hit four vehicles on delhi highway in charkhidadri, four people killed on the spot
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
बस से टकराने के बाद अनियंत्रित हुए कैंटर ने सामने से आ रही एक कार को भी टक्कर मार दी और उसे अपने साथ घसीटता हुआ दो ट्रैक्टरों से जा भिड़ा। करीब पचास मीटर तक कैंटर अपने साथ दोनों ट्रैक्टरों व कार को घसीटते हुए ले गया और बाद में सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान एक ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तो वहीं दूसरा ट्रैक्टर पीछे जुड़ी ट्राली में ही घुस गया।

विज्ञापन
canter hit four vehicles on delhi highway in charkhidadri, four people killed on the spot
दिल्ली हाइवे पर कैंटर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
कैंटर पलटने के बाद चालक व परिचालक उतरकर फरार हो गए। हादसे में बस में सवार  ढाई वर्षीय बच्चे सहित उसकी मां तथा मध्य प्रदेश निवासी युवक की मौत हो गई वहीं बस में सवार करीब 55 सवारियों में से चालक-परिचालक सहित 19 सवारियों को चोटें आईं। क्षतिग्रस्त कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकालने में ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन को आधा घंटा लग गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed