देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 50वीं वाहिनी में हुई पासिंग आउट परेड में भावी जवानों के हैरतअंगेज करतबों ने हैरान कर दिया। देखिए, तस्वीरें।
देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान
पंचकूला के सेक्टर-26 में हुए आयोजन में आईटीबीपी के महानिदेशक कृष्णा चौधरी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने 26 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद जवानों की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।
देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को महानिदेशक ने पुरस्कृत किया। प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न पीटी शो, एक्स ड्रिल, जंपिंग के अलावा कई हैरतंगेज कारनामे दिखाए।
देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों, उनके अभिभावकों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने कहा कि रेलवे विशेष सुरक्षा बल के लिए तैयार इन रंगरूटों को ड्रिल, हथियार, पीटी, जूडो की ट्रेनिंग दी गई, जिसका बेहतरीन नमूना पेश किया गया।
देखिए, ये हैं सेना के भावी जवान, करतब ऐसे कर देंगे हैरान
पहली बार रामगढ़ स्थित आईटीबीपी में आरपीएफ जवानों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनों के आवागमन या किसी आतंकी घटना से निपटने के लिए दी गई ट्रेनिंग के बारे में महानिदेशक ने कहा कि जवानों को हर तरह की सुरक्षा के लिए माकूल ट्रेनिंग दी गई है।