फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड न्यूजः रेलवे ने खत्म किया कैश का झंझट, अब ऐसे खरीद सकेंगे टिकट

Thu, 14 Sep 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 14 Sep 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
indian railway installed automatic ticket vending machine
भारतीय रेलवे स्टेशन
ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, रेलवे ने कैश का झंझट खत्म कर दिया है, अब लोग इस नए तरीके से टिकट खरीद सकेंगे।
indian railway installed automatic ticket vending machine
Chandigarh Railway Station
स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का मंगलवार को उत्तर रेलवे कैटरिंग सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव ने जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की भी शुरुआत की। इस मशीन के जरिये रेल यात्री क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये टिकटों की खरीददारी कर सकेंगे।
indian railway installed automatic ticket vending machine
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
ऐसा होने से ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को अब कैश लेकर लाइनों में घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल स्टेशन पर तीन एटीवीएम लगाई गई हैं, जिनमें दो चंडीगढ़ जबकि एक पंचकूला रेलवे स्टेशन की तरफ है। स्टेशन का जायजा लेने के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर साफ सफाई पर संतोष जाहिर किया, लेकिन ट्रैक पर मौजूद गंदगी से नाराज दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway installed automatic ticket vending machine
रेलवे स्टेशन
श्रीवास्तव ने वाटर कूलर, कुर्सियां और खान पान के स्टॉल पर भी साफ सफाई के निर्देश दिए। मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे सीसीएम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने टॉयलेट्स और कैंटीन में स्वच्छता का मुआयना किया। सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर पेयजल नलों के इर्द गिर्द सफाई कराई और इसमें आ रहे पानी के सैंपल्स की भी जांच के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
indian railway installed automatic ticket vending machine
delhi railway station - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने स्वच्छता के लिहाज से एस्केलेटर्स, प्लेटफॉर्म सहित तमाम जगहों पर सफाई का जायजा लिया। चेंकिंग के दौरान सीसीएम ने टॉयलेट से बदबू आने पर सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ यूनिफॉर्म में रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिर वॉशरूम से इस तरह की बदबू आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed