हर रोज ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए खबर। दरअसल ट्रेन टिकट को लेकर चार नई गाइड लाइन जारी की गई है, पढ़ लीजिए बड़े काम की है।
रेलयात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब तत्काल टिकट पर भी वे सौ फीसदी रिफंड ले सकते हैं। रेलवे ने पांच शर्तों पर तत्काल टिकट पर सौ फीसदी रिफंड देने की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत काउंटर और ई-टिकट दोनों पर रिफंड मिलेगा।
नए नियम के मुताबिक, ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन पर तीन घंटे विलंब से आने पर, रूट डायवर्ट होने, बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन के नहीं जाने और कोच डैमेज होने या बुक टिकट वाली श्रेणी में यात्रा की सुविधा नहीं मिलने पर यात्री सौ फीसदी रिफंड ले सकेंगे।
यही नहीं, अगर यात्री को लोअर श्रेणी में यात्रा की सुविधा मुहैया कराया जाता है तो रेलवे किराए के अंतर के साथ ही तत्काल का चार्ज भी लौटाएगी। सीपीआरओ, एनईआर, संजय यादव ने बताया कि पांच शर्तें के आधार पर तत्काल टिकट पर भी सौ फीसदी रिफंड देने का नियम बनाया है।
5 of 9
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी व्यवस्था ये कि ट्रेनों के कोच पर अब रिजर्वेशन चार्ट नहीं चिपकाए जाएंगे। यह व्यवस्था एक मार्च से लागू हो जाएगी। यात्रियों को ट्रेन में बैठने से पहले स्टेशन के डिस्प्ले चार्ट पर ही कोच व सीट नंबर देखना होगा। कागज पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है।