फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 रुपये के सिक्के को लेकर नई जानकारी आई सामने, जानकर सोच में पड़ जाएंगे

Mon, 15 Jan 2018 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jan 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
indian people facing problem for 10 rupee coin
10 रुपये का सिक्का
10 रुपये के सिक्के को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब इसे लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर लोग सोच में पड़ जाएंगे।
indian people facing problem for 10 rupee coin
10 रुपये के सिक्के
दिल्ली में 2016 और 2017 में 10 रुपये का नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद रोहतक समेत हरियाणा के कई जिलों में यह सिक्का कोई लेना नहीं चाहता है, लेकिन कोई इसके खिलाफ ठोस कदम भी उठाना नहीं चाहता है। प्रशासन, बैंकों के एलडीएम और पुलिस शिकायत का इंतजार करने की बात करती है तो आम लोगों का कहना है कि 10 रुपये के लिए कौन पुलिस स्टेशन जाए।
indian people facing problem for 10 rupee coin
10 रुपये का सिक्का
लोगों का कहना है कि मुकदमेबाजी के चक्कर में फंसे। अगर कोई 10 रुपये का सिक्का नहीं लेता तो हम भी नहीं लेंगे। नतीजा सिक्का चलना ही बंद हो गया। जो गैरकानूनी और देशद्रोह है। अमर उजाला के सामने सिर्फ एक व्यक्ति सामने आया, जिसने कहा कि वह पुलिस के पास गया था, लेकिन हुआ कुछ नहीं। अमर उजाला की टीम ने रोहतक की जनता से यह जानना चाहा कि 10 रुपये का सिक्का लेने से मना करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian people facing problem for 10 rupee coin
Rs 10 Coins - फोटो : PTI
या कभी उनके मन में कार्रवाई कराने का ख्याल भी आया। उनका जवाब चौंकाने वाला था। लोगों का कहना था कि 10 रुपये के लिए पुलिस स्टेशन जाकर परेशानी मोल क्यों ली जाए। यह ताज्जुब की बात है कि हरियाणा में करीब डेढ़ साल से 10 रुपये का सिक्का नहीं चल रहा है, लेकिन न तो किसी व्यापारी, न उद्योगपति, न सामाजिक कार्यकर्ता और न ही किसी आम इंसान ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
indian people facing problem for 10 rupee coin
10rs Coins
इस दौरान एक निजी कंपनी में फाइनेंस मैनेजर सुरेश सेतिया ने बताया कि 10 का सिक्का लेने से मना करने पर उन्होंने एक बाद पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ किया नहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, जिससे उनकी रिपोर्ट दर्ज हो और कोई भी 10 का सिक्का लेने से मना नहीं कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed