फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में कैद राम रहीम का ऐसा सच आया सामने, लालू यादव को भी यकीं न होगा

Mon, 15 Jan 2018 07:54 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jan 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim earning less that Lalu Prasad Yadav
राम रहीम
20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का अब एक ऐसा सच सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लालू प्रसाद यादव भी चौंक जाएंगे।


 
dera sacha sauda chief ram rahim earning less that Lalu Prasad Yadav
राम रहीम - फोटो : SELF
दरअसल, जिस काम के लिए रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद लॉ ग्रेजुएट लालू को प्रतिमाह 2790 रुपये मिलेगा। उसी काम के लिए सुनारिया जेल में बंद दसवीं फेल राम रहीम को 1200 रुपये मिलते हैं। जेल प्रशासन उसकी अब तक की मजदूरी खुलने वाले खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। जेल प्रशासन इसी माह में राम रहीम का बैंक खाता खुलवा कर उसकी मजदूरी ऑन लाइन बैंक खाते में ट्रांसफर करेगा।
dera sacha sauda chief ram rahim earning less that Lalu Prasad Yadav
गुरमीत राम रहीम
जेल मैनुअल के हिसाब से कैदियों को मिलने वाला काम सुरक्षा, शिक्षा के आधार पर जेल अधीक्षक तय करता है। राम रहीम को अनस्किल्ड लेबर के रूप में रखा गया है। प्रबंधन का गुर सिखाने में मास्टर रहे लॉ ग्रेजुएट लालू को जेल में माली का काम मिला है। 25 अगस्त से सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को माली का काम दिया गया है। जेल प्रबंधन के अनुसार सुरक्षा व योग्यता को देखते हुए काम का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim earning less that Lalu Prasad Yadav
राम रहीम
जेल में कैदी की योग्यता के अनुसार उसे काम का आवंटन किया जाता है। जेल के भीतर अगर कोई स्कूल चल रहा है कोई कैदी पढ़ाने की योग्यता रखता है तो प्रबंधन उसे मौका देता है। राम रहीम के जेल में बंद होने के बाद 138 दिन बीत गए हैं। उसकी दिहाड़ी को जोड़ कर इसी माह में खुलने वाले बैंक खाते में डाला जाएगा। अब तक वह जेल में 5520 रुपये की मजदूरी कर चुका है।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim earning less that Lalu Prasad Yadav
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साल में पहली बार सोमवार को मिलने नहीं आये परिजन
सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को सोमवार को अपने परिवार के लोगों से मिलने का इंतजार रहता है। उसकी परिवार वालों से मिलाई चार बजे के बाद कराई जाती है। नये साल पर पहला सोमवार था। जिसमें उसके परिवार की ओर से कोई मिलने नहीं आ पाया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को उसकी बेटी, बेटा व दामाद उससे मिलने के लिए सुनारिया जेल पहुंचे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed