{"_id":"58d799814f1c1bfc2f1a3468","slug":"indian-hockey-team-player-mandeep-antil-wedding-with-monika-on-19-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 फेरे लेने जा रहा है इंडियन हॉकी का ये स्टार प्लेयर, जानिए कौन है इनकी दुल्हनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 फेरे लेने जा रहा है इंडियन हॉकी का ये स्टार प्लेयर, जानिए कौन है इनकी दुल्हनिया
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवानों के बाद हॉकी इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी भी शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। तारीख तय हो गई है, जानिए कौन है इनकी दुल्हनिया।
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके मनदीप आंतिल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रविवार को सोनीपत में बहालगढ़ रोड स्थित एक होटल में उनकी सगाई हुई। मनदीप ने बताया कि उनकी शादी परिवार वालों की रजामंदी से हुई। उनकी मंगेतर मोनिका केंद्रीय विद्यायल की जूनियर विंग के लिए चुनी जा चुकी है। अब वे दोनों 19 अप्रैल को सात परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
मनदीप ने बताया कि मोनिका उनकी भाभी की दूर की एक रिश्तेदारी में से हैं। 26 वर्षीय मोनिका सोनीपत जिले के गांव रतनगढ़ के संभ्रांत परिवार से संबंध रखती हैं। वह बीटेक कर चुकी हैं। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा भी क्लियर कर चुकी हैं। उनके पिता सुरेंद्र सिंह दहिया दिल्ली के बख्तावरपुर में एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
सोनीपत जिले के गांव कुराड़ इब्राहिमपुर के रहने वाले करीब 29 वर्षीय मनदीप आंतिल भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके हैं। वह साल 2008 से ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन में एग्जेक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और इसी संस्थान की तरफ से हॉकी खेलते हैं। मनदीप सात भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके दो बड़े भाई प्रदीप और संदीप आंतिल भी हॉकी प्लेयर हैं।
विज्ञापन
इंडियन हॉकी टीम प्लेयर मनदीप आंतिल
मनदीप ने उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए मनदीप ने 2007 में सोनीपत के सीआजैड स्कूल से हॉकी खेलना शुरू किया था। मनदीप कई बार सुल्तान अजलान शाह हॉकी कप में खेल चुके हैं। 2008 में हैदराबाद में हुई साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मैडल हासिल किया। 2012 में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।