फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रैवल कंपनियों के इन स्पेशल टूर पैकेज का फायदा उठाइए, यूरोप-दुबई और सिंगापुर घूमकर आइए

Fri, 07 Jun 2019 01:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 07 Jun 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
tour and travel companies special tour package to enjoy summer vacations with family
टूर एंड ट्रैवलिंग - फोटो : फाइल फोटो
गर्मी की छुट्टियां हो गईं हैं, तो ट्रैवल कंपनियों के इन स्पेशल टूर पैकेज का फायदा उठाइए और परिवार संग यूरोप, दुबई या सिंगापुर घूम आइए। ज्यादा जानकारी के लिए आगे क्लिक करें।
tour and travel companies special tour package to enjoy summer vacations with family
टूर एंड ट्रैवलिंग
गर्मियों के मौसम में आसानी से विदेश की सैर कर सकते हैं। आपको खर्च करने हैं सिर्फ साठ हजार रुपये और परिवार के साथ स्पेशल टूर पैकेज ले सकते हैं। खूबी यह है कि पैकेज में विशेष छूट के साथ अबकी बार आपको कैश बैक का ऑफर भी मिलेगा। ऑनलाइन टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के अनुसार, लोग सबसे ज्यादा दुबई और सिंगापुर के लिए पैकेज की मांग कर रहे हैं। चंडीगढ़ से दुबई की सीधी फ्लाइट की वजह से लोग वहां की सैर करना चाहते हैं। दुबई के लिए इस समय कंपनियां 50 से साठ हजार रुपये के पैकेज दे रही हैं। साथ ही आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मालदीव, थाईलैंड, मॉरीशस के लिए भी बुकिंग हो रही है।
tour and travel companies special tour package to enjoy summer vacations with family
टूर एंड ट्रैवलिंग
दुबई- कम से कम 7 दिन का टूर
कहां- कहां जा सकते हैं: दुबई शॉपिंग के लिए इस समय सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है। देखने के लिए यहां बड़े-बड़े होटल, बुर्ज खलीफा, वाइल्ड वाटर पार्क, दुबई म्यूजियम, पॉलम आइसलैंड समेत कई जगह हैं।
पैकेज: दुबई के लिए पैकेज सत्तर हजार रुपये से शुरू होते हैं, लेकिन इस समय कई टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियां 40 से पचास हजार रुपये में भी दुबई के लिए पैकेज दे रही हैं। इसके अलावा कैश बैक और अगली बुकिंग पर 2500 रुपये डिस्कांउट का ऑफर भी है। अगली बुकिंग के लिए ऑफर पैकेज की अमाउंट पर निर्भर करता है। इसमें 1500 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक का ऑफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tour and travel companies special tour package to enjoy summer vacations with family
टूर एंड ट्रैवलिंग
यूरोप: 3 तरह के पैकेज उपलब्ध हैं जिनमें 7 दिन से लेकर 21 दिन तक का पैकेज है।  
कहां-कहां जा सकते हैं: इटली, स्विजरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, हालैंड, ग्रीस, टर्की, पेरिस, ब्रूसेल्स, बर्लिन, पराग, यूके।
पैकेज: यूरोप के पैकेज लाख से सवा लाख रुपये से शुरू होते हैं। आपका बजट कम है तो आप सिर्फ 6 रात 7 दिन के लिए जा सकते हैं। इसका पैकेज आपको 90 हजार रुपये (सिंगल) शुरुआत तक में मिल जाएगा।
विज्ञापन
tour and travel companies special tour package to enjoy summer vacations with family
टूर एंड ट्रैवलिंग
आस्ट्रेलिया: कम से कम एक हफ्ते का।
कहां-कहां जा सकते हैं: सिडनी में ओपेरा हाउस, मेलबर्न, ब्रूमी में केबल बीच, फ्रेजर आइसलैंड, ग्रेट ओशिन रोड, पूरनूलुलू नेशनल पार्क, ब्ल्यू माउंटेंस नेशनल पार्क, काकाडू नेशनल पार्क, स्कूबा डाइविंग के लिए प्रख्यात ग्रेट बैरियर रीफ।
पैकेज: आस्ट्रेलिया के लिए पैकेज 1 लाख रुपये से शुरू होते हैं। वैसे केवल 3 नाइट 4 डे का पैकेज 60 से 70 हजार रुपये में भी उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed