{"_id":"591dbce74f1c1bd520f240f1","slug":"indian-first-luxriest-train-tejas-first-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन रेलवे का नया चमत्कार, इस ट्रेन की खासियत जानकर भूल जाएंगे हवाई जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन रेलवे का नया चमत्कार, इस ट्रेन की खासियत जानकर भूल जाएंगे हवाई जहाज
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Fri, 19 May 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
tejas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का एक ओर सपना पूरा होने जा रहा है। सबके सामने देश की पहली हवाई ट्रेन आ रही है। देखें भारतीय रेलवे का नया चमत्कार
tejas
200 किमी स्पीड वाली देश की पहली ‘हवाई ट्रेन’ तेजस अब भारतीय रेलवे के बेड़े में शुमार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट हकीकत में ट्रैक पर उतर चुका है। तेजस कोच का पहला रैक वीरवार दोपहर को रेल कोच फैक्टरी से मुंबई के लिए रवाना हो गया है। पहले रैक में 19 कोच शामिल हैं।
tejas
दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल कोच फैक्टरी की काबिलियत को परखेंगे और उसके बाद ट्रेन को सेंट्रल रेलवे मुंबई के लिए भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को मुंबई-गोवा रेल ट्रैक पर जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
tejas
तेजस में कुल 19 कोच हैं। जिनमें 16 एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार, चेयर कार और पावर कार शामिल हैं। जबकि तीन कोच एक्स्ट्रा भेजे गए हैं ताकि आपात स्थिति में किसी कोच में खराबी होने पर इन्हें इस्तेमाल किया जा सके। मुंबई में बहुत जल्द पीएम नरेंद्र मोदी इस तेज गति वाली देश की पहली ट्रेन को मुंबई-गोवा रेल ट्रैक पर जनता को समर्पित करेंगे। इस कोच के ट्रायल रन हो चुके हैं, ऐसे में अब फाइनल रन होगा।
विज्ञापन
tejas
सुविधाओं के लिहाज से तेजस ट्रेन के अंदर यात्रियों को हवाई जहाज का आभास होगा। जितनी तेज गति से ट्रेन दौड़ेगी, उतनी ही सहजता से अंदर बैठे यात्रियों को डिजीटाइजेशन के माध्यम से स्पीड, रेलवे स्टेशन और अन्य बाहर की चीजों का पता चलता रहेगा। विमान की तरह ई-लेदर सीट, आर्म्स और लेग रेस्ट के लिए कुशन सफर को और भी आरामदायक बनाएंगे। हवाई जहाज की तरह कॉल बेल बजाते ही ट्रेन होस्टेस हाजिर होंगी। मनोरंजन के लिए एलईडी का प्रबंध है, वहीं टचलेस वाटर और सोप डिस्पेंसर सफर को और भी खुशनुमा बनाएंगे।