{"_id":"5c3d7041bdec22736d6a0324","slug":"indian-army-trainning-session-for-soldiers-for-practice-of-perfecr-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब भारतीय सेना के जवानों की सिर्फ ‘एक गोली' और ढेर हो जाएगा दुश्मन, सटीक होगा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भारतीय सेना के जवानों की सिर्फ ‘एक गोली' और ढेर हो जाएगा दुश्मन, सटीक होगा निशाना
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब भारतीय सेना के जवानों की एक गोली ही दुश्मन को ढेर करने के लिए पर्याप्त होगी। ऐसे में आतंकी देश में घुसने की हिम्मत भी नहीं कर पाएंगे। बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
2 of 5
Indian Army
दुश्मनों के खिलाफ सेना के जवानों का निशाना अब और परफेक्ट होगा। एक मिशन के तहत सैन्य जवानों की युद्ध कला को निखारने के लिए उनकी निशानेबाजी को और ज्यादा सटीक बनाया जाएगा। सभी सैन्य छावनियों में तैनात सेना यूनिटों को भी संबंधित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
3 of 5
indian army
- फोटो : अमर उजाला
सैन्य यूनिटों को ‘एक गोली एक दुश्मन’अभियान के तहत जवानों के निशाने को और परफेक्ट बनाने को कहा गया है। जवानों को इस अभियान को अपनी युद्ध कला का एक सिद्धांत बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस वक्त सेना के जवान घाटी में एक अघोषित युद्ध लड़ रहे हैं। पाक समर्थित आतंकियों से मुठभेड़, घुसपैठ के साथ-साथ पाक सीमा से बैट हमला व सीजफायर का उल्लंघन जैसी घटनाओं से आए दिन इंडियन आर्मी जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
indian army
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। लेकिन आड़े इंडियन आर्मी का ऑपरेशन ऑलआउट उनके मंसूबों की पूर्ति में एक बड़ा रोड़ा बना हुआ है। इसलिए आतंकी दहशत फैलाने के साथ-साथ भारतीय सेना के शिविरों व जवानों को भी अपना निशाना बनाने का मौका नहीं छोड़ते। इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना ने अपने ‘ऑपरेशन क्लीन’को और मजबूती देते हुए जवानों के लिए यह अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
5 of 5
indian army
- फोटो : अमर उजाला
अभियान के तहत जवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा कि उनकी एक गोली से देश के एक दुश्मन का खात्मा होना चाहिए। सेना के एक आला अफसर ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि इस अभियान के संदर्भ में सेना का मानना है कि जवान अपनी सटीक निशानेबाजी से अपनी युद्ध कला को और निखारते हुए उसे घातक बना सकता है। इससे आर्मी एम्युनिशन की खपत भी कम होगी। जवान लगातार अपनी निशानेबाजी की प्रैक्टिस जारी रख सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।