फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Threatening email sent to school in Manimajra police bomb disposal squad take charge

मनीमाजरा के स्कूल को धमकी भरा ईमेल: बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

Thu, 15 Oct 2026 12:41 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा Published by: Nivedita Updated Thu, 15 Oct 2026 12:41 PM IST
सार

सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
Threatening email sent to school in Manimajra police bomb disposal squad take charge
मनीमाजरा के स्कूल में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मनीमाजरा के आरआईएमटी वर्ल्ड स्कूल को वीरवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। स्कूल की प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी राम गोपाल और मनीमाजरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते सहित अन्य टीमों को भी जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एहतियाती सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। पुलिस धमकी भरी ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के आसपास पुलिस तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed