युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। शेड्यूल जारी कर दिया गया है तो जल्दी से ऑनलाइन अप्लाई कर दीजिए।
2 of 8
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला छावनी ने अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर देने के लिए 22 जून से 5 जुलाई तक मिलेगा।
3 of 8
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना (अंबाला) के खेल स्टेडियम में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेडसमैन और सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती होगी।
4 of 8
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : अमर उजाला
नर्सिंग असिस्टेंट पदों के लिए केवल युवक ही आवेदन कर सकते हैं। भर्ती निदेशक कर्नल विक्रम सिंह सांखला ने बताया कि उम्मीदवारों से सरपंच व संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है, ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके।
5 of 8
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : अमर उजाला
सांखला ने बताया कि गत वर्ष ऑनलाइन आवेदन भर्ती तिथि से एक मास पहले खोला गया था और लगभग 30 हजार युवाओं ने भर्ती रैली के लिए आवेदन किया था। इस बार ऑनलाइन आवेदन लगभग दो मास पहले खोले गए हैं ताकि युवा समय से अपने दस्तावेज आदि बनवाकर आवेदन कर सकें।