भारतीय सेना में भर्ती का एक और नियम बदल दिया गया है। इससे सेना में शामिल होने का जज्बा रखने वाले लाखों युवाओं को अब एक नया ऑप्शन भरना होगा।
2 of 8
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
दरअसल, अब अनाथ युवाओं की सेना भर्ती में उनकी जाति और धर्म आड़े नहीं आएगा। देश उनका धर्म होगा और वे सभी जातियों से संबद्ध होंगे। ऐसे अनाथ युवाओं की भर्ती के लिए सेना हाईकमान एक खास व्यवस्था बनाने जा रही है। इस पर काम चल रहा है और बहुत जल्द इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
3 of 8
भारतीय सेना में वैकेंसी
- फोटो : DEMO Pics
देखने में आया है कि अभी बहुत से अनाथ बच्चे सेना की भर्ती प्रक्रिया में इसलिए भाग नहीं ले पाते, क्योंकि उन्हें न तो अपनी जाति मालूम होती है और न ही अपने धर्म का। उनका बचपन तो सिर्फ अनाथालयों में ही गुजरा होता है। दूसरी ओर, आवेदन फार्म के अंतर्गत जाति और धर्म दोनों कॉलम का भरा जाना अनिवार्य होता है, अन्यथा आवेदन रद्द हो जाता है।
4 of 8
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
अनाथ बच्चों के अधिकारों पर काम करने वाले हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बालकृष्ण गोयल ने इस मसले को सेना हाईकमान के समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए इस बारे में कुछ नई व्यवस्था करने की मांग की थी।
5 of 8
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार इसी के चलते अब सेना इस दिशा में नया रास्ता निकाल रही है। सेना अब अनाथ युवाओं के लिए ‘आल इंडिया, आल कास्ट’ का विकल्प शुरू करेगी। यानी अनाथ युवा आवेदन फार्म में धर्म के कॉलम में ‘आल इंडिया’ भरेंगे और जाति के कॉलम में ‘ऑल कास्ट’ भरेंगे।