फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती का एक और नियम बदला गया, अब फॉर्म में भरना होगा ये ऑप्शन

Sat, 30 Sep 2017 09:27 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Sep 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed, no need to fill caste option
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
भारतीय सेना में भर्ती का एक और नियम बदल दिया गया है। इससे सेना में शामिल होने का जज्बा रखने वाले लाखों युवाओं को अब एक नया ऑप्शन भरना होगा।
indian army recruitment rules changed, no need to fill caste option
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
दरअसल, अब अनाथ युवाओं की सेना भर्ती में उनकी जाति और धर्म आड़े नहीं आएगा। देश उनका धर्म होगा और वे सभी जातियों से संबद्ध होंगे। ऐसे अनाथ युवाओं की भर्ती के  लिए सेना हाईकमान एक खास व्यवस्था बनाने जा रही है। इस पर काम चल रहा है और बहुत जल्द इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
indian army recruitment rules changed, no need to fill caste option
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
देखने में आया है कि अभी बहुत से अनाथ बच्चे सेना की भर्ती प्रक्रिया में इसलिए भाग नहीं ले पाते, क्योंकि उन्हें न तो अपनी जाति मालूम होती है और न ही अपने धर्म का। उनका बचपन तो सिर्फ अनाथालयों में ही गुजरा होता है। दूसरी ओर, आवेदन फार्म के अंतर्गत जाति और धर्म दोनों कॉलम का भरा जाना अनिवार्य होता है, अन्यथा आवेदन रद्द हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed, no need to fill caste option
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
अनाथ बच्चों के अधिकारों पर काम करने वाले हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बालकृष्ण गोयल ने इस मसले को सेना हाईकमान के  समक्ष प्रमुखता से उठाते हुए इस बारे में कुछ नई व्यवस्था करने की मांग की थी।
विज्ञापन
indian army recruitment rules changed, no need to fill caste option
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार इसी के चलते अब सेना इस दिशा में नया रास्ता निकाल रही है। सेना अब अनाथ युवाओं के लिए ‘आल इंडिया, आल कास्ट’ का विकल्प शुरू करेगी। यानी अनाथ युवा आवेदन फार्म में धर्म के कॉलम में ‘आल इंडिया’ भरेंगे और जाति के कॉलम में ‘ऑल कास्ट’ भरेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed