भारतीय सेना में भर्ती को लेकर एक नया नियम बनाया गया है। ऐसे में अगर आप भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं तो इसके बारे में जरूर जान लें, क्लिक कीजिए।
दरअसल, सेना में भर्ती के दौरान सामने आ रहे प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ों के मद्देनजर सेना ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सेना भर्ती प्रक्रिया में आवेदक युवाओं द्वारा पेश किए जाने वाले केवल वही प्रमाण पत्र मान्य होंगे, जिन्हें छह माह की अवधि के भीतर तैयार कराया गया होगा। इससे पहले के प्रमाण पत्र सेना स्वीकार नहीं करेगी।
3 of 5
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
इन प्रमाण पत्रों में आवेदकों के निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में जो युवा अपने खेल संबंधी प्रमाण पत्र या ग्रेडेशन प्रमाण पत्र पेश करेंगे उन्हें भी इनका सत्यापन खेल विभाग के निदेशक से कराना होगा। साथ ही खेल प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां भी साथ लानी होंगी।
4 of 5
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
लिखित परीक्षा में अब पेन भी मुहैया कराएगी सेना
भर्ती प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा में अब आवेदकों को पेन भी सेना मुहैया कराएगी। लिखित परीक्षा देने वालों को अब परीक्षा केंद्रों में अपने साथ पर्स, हैंड बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किताब व पेन ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी।
5 of 5
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
हरियाणा में सामने आ चुका है बड़ा फर्जीवाड़ा
सेना भर्ती मुख्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह की व्यवस्थाएं इसलिए करनी पड़ रही हैं, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजी फर्जीवाड़ा संबंधी कई मामले आ चुके हैं। अकेले हरियाणा में ही 73 मामले सामने आए हैं।