सेना में जाने के लिए आवेदन किया है तो 26 नवंबर को एग्जाम देने के लिए पहुंच जाएं। वहीं जान लीजिए कि इस बार छह नए नियमों के तहत भर्ती होगी।
2 of 11
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सेना में सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी एवं सैनिक ट्रेडसमैन की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आगामी 26 नवंबर को हिसार कैंट में आयोजित की जाएगी। सैनिक क्लर्क ट्रेड की लिखित परीक्षा आगामी 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 26 नवंबर को सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए सुबह 4 बजे हिसार कैंट के प्रवेश द्वार टीसीपी नंबर 2 पर पहुंचना होगा।
3 of 11
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि परीक्षा के समय सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी प्रमाण पत्र है वह साथ लाना होगा। इसके अलावा सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र को अपना रिलेशन प्रमाण पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य किया गया है।
4 of 11
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से खुली भर्ती होने जा रही है। इसमें जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। भर्ती के समय आवेदक को अपने साथ मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लेकर आएं।
5 of 11
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
हिसार भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 10 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन और जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 16 रंगीन पासपोर्ट फोटो, जिस पर नाम, जन्मतिथि छपी हो। सिख उम्मेदवारों की फोटो पगड़ी और पटके के साथ हो। बिना आधार नंबर के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।