{"_id":"59c236634f1c1b2f688b55e4","slug":"indian-army-recruitment-rally-at-charkhi-dadri-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने का जज्बा रखते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराएं, पूरी करनी होगी ये दो शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में जाने का जज्बा रखते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराएं, पूरी करनी होगी ये दो शर्तें
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में जाने का जज्बा रखते हैं तो सुनहरा मौका मिल रहा है, जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा दीजिए। वहीं भर्ती में शामिल होने के लिए दो शर्तें पूरी करनी होंगी।
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में चरखी दादरी के चरखी गांव स्थित सर छोटूराम सीनियर सेकंडरी स्कूल में चार अक्तूबर से खुली भर्ती रैली हो रही है। यह 12 अक्तूबर तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि कार्यालय द्वारा करीब डेढ़ साल बाद जिले में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
रैली में दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवा ही भाग ले सकेंगे। चार अलग-अलग ट्रेड के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही टेक्निकल, सिपाही क्लर्क/ स्टोर कीपर और सिपाही ट्रेडमैन के पद शमिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
ये दस्तावेज साथ लेकर आना होगा
भर्ती रैली स्थल बस स्टैंड से छह किलोमीटर की दूरी पर होगा। कर्नल पिल्लई ने बताया कि जिन युवाओं ने भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें ही भर्ती रैली में प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को अपने साथ दसवीं और 12वीं का मूल मार्कशीट, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि एनसीसी ग्रेड सर्टिफिकेट भी युवा अपने साथ ला सकते हैं।

फिजीकल पास करने वालों का हो सकता है डोप टेस्ट
कर्नल पिल्लई ने बताया कि दौड़ में पास होने के बाद युवाओं का आवश्यकता अनुसार डोप टेस्ट भी लिया जा सकता है। इसमें अगर ड्रग्स लेने संबंधी पुष्टि होती है तो न केवल उक्त युवा को भर्ती रैली से बाहर किया जाएगा बल्कि उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आवेदक के कद की जांच होगी और इस प्रक्रिया को पास करने के बाद ही उसे दौड़ में भाग लेने दिया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पास करने के बाद अंत में डॉक्टरी जांच की जाएगी।