फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing outside a gym in Amritsar

अमृतसर में जिम के बाहर फायरिंग: बाइक पर आए थे नकाबपोश हमलावर, तीन राउंड फायरिंग कर हुए फरार

Mon, 26 Oct 2026 09:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 09:16 PM IST
सार

अमृतसर में जिम के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। तीन राउंड फायरिंग कर वे मौके से फरार हो गए।  

विज्ञापन
Firing outside a gym in Amritsar
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर में मेहता चौक स्थित जेडी जिम के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने सोमवार तड़के तीन राउंड फायरिंग की। गोलियां जिम के शीशे को पार कर गईं लेकिन जिम बंद होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यह पूरी वारदात जिम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से तीन खाली खोल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह पांच बजे सूचना मिली थी। जिम मालिक और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद
सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर जिम के बाहर पहुंचते दिखाई दिए। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। बाइक रोकने के बाद पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकाली। उसने जिम की ओर लगातार तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed