{"_id":"6adf2de782af78affb023431","slug":"chd-punjab-big-news-today-kc-venugopal-has-arrived-in-chandigarh-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Punjab Big News: मोगा फायरिंग केस में पांच आरोपी गिरफ्तार, केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Punjab Big News: मोगा फायरिंग केस में पांच आरोपी गिरफ्तार, केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़
Mon, 26 Oct 2026 04:36 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:36 PM IST
सार
राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंच गए। कोटकपूरा लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। मोगा फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार। चंडीगढ़-पंजाब बड़ी खबरें
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पहुंचे चंडीगढ़
विज्ञापन
राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वेणुगोपाल पंजाब कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह और नेता विपक्ष प्रताप बाजवा भी मौजूद हैं। वेणुगोपाल ने कहा आज पूरा दिन हम पंजाब के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेताओं से अलग-अलग बैठक होगी और फीडबैक लिया जाएगा। वेणुगोपाल ने दावा किया कि पंजाब में हम सरकार बनाने जा रहे हैं। पंजाब में सरकार बनाकर खराब कानून-व्यवस्था को सुधारा। पढ़ें पूरी खबर
Trending Videos
कोटकपूरा लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
कोटकपूरा रोड से पांच दिन पहले फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े सवा चार लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कंपनी के ही एक डिलीवरी बॉय ने साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई करीब पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर

मोगा फायरिंग मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल सोमनाथ जिंदल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

कोटकपूरा में हथियार मिलने से हड़कंप
कोटकपूरा में जैतो बठिंडा बाईपास के पास एके-47 राइफल के तीन मैगजीन और 82 कारतूस मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कारतूस लावारिस हालत में मिले हैं और उन पर पुरानी तारीखें अंकित होने के कारण इनके आतंकवाद के काले दौर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इनके वास्तविक स्रोत और यहां पहुंचने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में देर रात हल्की बूंदाबांदी
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में देर रात को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है जिससे ठंडक बढ़ गई है। शनिवार देर शाम को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और शिवालिक की पहाड़ियों से सटे इलाकों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। इस दौरान 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली जिससे ठंडक और बढ़ गई। पढ़ें पूरी खबर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन