फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Manpreet ruled out of Hockey Asian Champions Trophy due to injury

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को झटका: पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह हुए चोटिल, प्रतियोगिता से बाहर

Mon, 26 Oct 2026 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

पूर्व कप्तान और अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह पिंडली की चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को टीम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Manpreet ruled out of Hockey Asian Champions Trophy due to injury
मनप्रीत सिंह, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान - फोटो : IANS

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच लौटने जा रहा है। पुरुषों की हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का आगाज मंगलवार, 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा। गत चैंपियन भारतीय टीम अपने खिताब का बचाव करने और छठी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टूर्नामेंट में भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। हालांकि, टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। 

विज्ञापन


पूर्व कप्तान और अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह पिंडली की चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमें मजबूत हैं और कोई भी टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अनुभव के साथ पहले से अधिक परिपक्व हुई है और प्रत्येक मुकाबले में समान सोच के साथ उतरते हुए हर प्रतिद्वंद्वी को पूरा सम्मान देगी।
विज्ञापन


हॉकी के लिए मशहूर पंजाब में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका देगा। भारत ने हाल ही में जापान में आयोजित एशियाई खेलों में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा था। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के मार्गदर्शन में टीम उसी शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एक और खिताब अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भारत अब तक 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। वर्ष 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। भारत ने अपना पिछला खिताब चीन के हुलुनबुइर में जीता था, जहां फाइनल में जुगराज सिंह के निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से हराया था। भारत ने 2023 में चेन्नई में भी यह खिताब जीता था। अब टीम लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर खिताबी हैट्रिक पूरी करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया से मिलेगी कड़ी चुनौती
एशियाई खेलों में भारत के बाद रजत पदक जीतने वाली मलेशियाई टीम भी खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल है। भारत और मलेशिया के बीच लीग चरण का मुकाबला 1 नवंबर को होगा। दक्षिण कोरिया की टीम भी अपनी मजबूत हॉकी परंपरा के दम पर चुनौती पेश करेगी। वहीं, दो बार उपविजेता रह चुका जापान इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ करेगा, जबकि चीन भी घरेलू परिस्थितियों में पिछली हार का हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगा।

उद्घाटन समारोह में दिखेगी पंजाब की सांस्कृतिक झलक
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले मुकाबले से पहले भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें पंजाब के पारंपरिक लोकनृत्य भांगड़ा और गिद्दा के साथ सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन होगा। समारोह में संगीतमय प्रस्तुतियों और लेजर शो के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 के दोनों आयोजन स्थलों पर दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। पंजाब को भारतीय हॉकी की पारंपरिक नर्सरी माना जाता है और जालंधर का इस खेल से विशेष जुड़ाव रहा है। ऐसे में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी राज्य के खेल इतिहास के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। भारतीय टीम घरेलू सत्र का समापन एक और खिताबी जीत के साथ करने के लिए पूरी ताकत लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed