PICS: सेना ने तोड़े सपने, भर्ती की दौड़ में 94% फेल
सेना में जाने का जज्बा लेकर आने वाले 94 फीसदी युवाओं के सपने भर्ती की दौड़ में टूट गए। देखिए, तस्वीरें।
PICS: सेना ने तोड़े सपने, भर्ती की दौड़ में 94% फेल
हरियाणा के हिसार में हुई हुई सेना भर्ती रैली में चार तहसीलों के 5765 युवाओं ने दौड़ लगाई जिसमें से महज 281 युवा ही सफल हो सके। इसके अलावा एक्सीलेंट आने वाले युवाओं की संख्या भी कम रही।
PICS: सेना ने तोड़े सपने, भर्ती की दौड़ में 94% फेल
भर्ती रैली में कई युवक दौड़ते-दौड़ते गिर गए, जिन्हें आर्मी इंस्ट्रक्टर ने मैदान से उठाया और उपचार कराया। साथ ही खराब खानपान और नींद पूरी न होने के कारण भी ये समस्या आ रही है। युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी थी।
PICS: सेना ने तोड़े सपने, भर्ती की दौड़ में 94% फेल
1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करने के लिए चार सौ मीटर के चार राउंड काटने थे, लेकिन अधिकांश युवा पहले और दूसरे राउंड में ही बाहर हो गए, जबकि कुछ युवाओं ने दौड़ तो पूरी कर ली, लेकिन निर्धारित समय से अधिक लगने के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
PICS: सेना ने तोड़े सपने, भर्ती की दौड़ में 94% फेल
भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सेना के करीब 160 जवान और अधिकारियों को लगाया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी भर्ती के दौरान किसी भी युवा से सख्ती से पेश न आएं। भर्ती के लिए आने वाले सभी युवा अपने बच्चे हैं।