{"_id":"699dd0d171c6b7f34c0781ba","slug":"indian-army-khadga-corps-conducts-war-exercise-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय थलसेना की खड्ग कोर ने किया युद्धाभ्यास: आसमान और जमीन से किए घातक हमले, दुश्मन को दिखाई अपनी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय थलसेना की खड्ग कोर ने किया युद्धाभ्यास: आसमान और जमीन से किए घातक हमले, दुश्मन को दिखाई अपनी ताकत
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 09:56 PM IST
सार
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में खड्ग शक्ति-2026 के तहत इस कोर ने वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार की निगरानी में दो दिन का खतरनाक युद्धाभ्यास किया।
विज्ञापन
1 of 7
खड्ग कोर का युद्धाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टर्न कमांड की सबसे घातक स्ट्राइक खड्ग कोर के जांबाजों ने पश्चिमी मोर्चे पर मॉर्डन वारफेयर की नई तकनीकों के साथ दुश्मन को अपनी फायर पावर दिखाई। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में खड्ग शक्ति-2026 के तहत इस कोर ने वेस्टर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कटियार की निगरानी में दो दिन का खतरनाक युद्धाभ्यास किया।
2 of 7
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ युद्धाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
युद्ध परिस्थितियों का किया अभ्यास
इस दौरान कोर के जवानों और अफसरों ने बेहद कठिन और विभिन्न युद्ध परिस्थितियों का माहौल बनाते हुए कठिन अभ्यास किया। कमांडर मनोज कटियार ने बताया कि इस अभ्यास ने जांबाजों की विविध युद्ध परिस्थितियों में उनकी गतिशीलता, फायर पावर और तकनीक को एकीकृत कर निर्णायक युद्ध क्षमता में बदलने की योग्यता को प्रदर्शित किया है।
3 of 7
लड़ाकू हेलिकॉप्टरों ने भी दिखाई अपनी ताकत
- फोटो : अमर उजाला
जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर रहे मौजूद
युद्धाभ्यास के दौरान विभिन्न फॉर्मेशनों को तीव्र सूचना प्रवाह और विभिन्न तरह के खतरों के दौरान कम समय में फैसला लेकर तत्काल एक्शन लेने की क्षमता पर मुख्य फोकस किया गया, क्योंकि मॉर्डन वारफेयर तकनीक पर ज्यादा आधारित रहेगी। इस दौरान खड्ग कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर भी मौजूद रहे।
युद्धाभ्यास में कमांडरों ने नई तकनीकों पर आधारित विभिन्न सैन्य उपकरणों का भी जायजा लिया और खड्ग कोर की एयर डिफेंस की तैयारियों को भी देखा। आला
अफसरों ने कोर की बहु स्तरीय सुरक्षा प्रणालियों के साथ समन्वय और निगरानी क्षमता भी देखी।
विज्ञापन
5 of 7
खड्ग कोर ने किया युद्धाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
फायर पावर के दौरान हथियारों व टैंकों की सटीक फायरडिलीवरी भी दुश्मन के परखच्चे उड़ाने में सक्षम दिखी। युद्धाभ्यास में सेंसर व सुरक्षित संचार नेटवर्क संबंधी उपकरणों समेत अन्य सुरक्षा ढांचों की मजबूत ऑपरेशनल तैयारी भी प्रदर्शित की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।