{"_id":"5c344970bdec2256df276efc","slug":"indian-airforce-special-training-to-pilots-to-face-terror-attacks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स हुई और घातक, अब सिर्फ एक प्रहार और दुश्मनों का संहार, टकराने से पहले सोचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स हुई और घातक, अब सिर्फ एक प्रहार और दुश्मनों का संहार, टकराने से पहले सोचें
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Indian Airforce
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्मी के बाद अब एयरफोर्स से टकराने की हिम्मत कोई नहीं कर पाएगा। क्योंकि सिर्फ एक प्रहार ही दुश्मनों का संहार करने के लिए काफी होगा, इसलिए टकराने से पहले कई बार सोचें।
2 of 6
इंडियन एयरफोर्स
दरअसल, इंडियन एयरफोर्स अब अपने पायलट को भी काउंटर आतंकवाद की परिस्थितियों से निपटने के लिए खास ट्रेनिंग देगी। इस ट्रेनिंग के लिए रूस इंडियन एयरफोर्स की पूरी मदद कर रहा है। इसी संदर्भ में पिछले दिनों राजस्थान में रशियन फेडरेशन एयरोस्पेस फोर्स और इंडियन एयरफोर्स एक ज्वाइंट एक्सरसाइज भी कर चुके हैं।
3 of 6
Indian Airforce
देखा जाए तो इस वक्त खासकर घाटी में काउंटर आतंकवाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आर्मी के जवान तो अमूमन विभिन्न राज्यों में काउंटर आतंकवाद का सामना करते रहते हैं। लेकिन एयरफोर्स भी पठानकोट में एक खतरनाक काउंटर आतंकवाद को झेल चुकी है। वैसे तो ऐसे हालातों से निपटने को एयरफोर्स के पास अपनी घातक गरुड़ कमांडो फोर्स है, लेकिन एयरफोर्स चाहती है कि काउंटर आतंकवाद के खिलाफ वे अपनी ताकत को और बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एयरफोर्स
इसी कड़ी में इंडियन एयरफोर्स अब अपने फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकाप्टर पायलट व अन्य क्रू जवानों के खास ट्रेनिंग देगी। इस ट्रेनिंग में रशियन फेडरेशन एयरोस्पेस फोर्स पूरी मदद कर रहा है। आतंकी हमले के दौरान एयरफोर्स का सिंगल और मल्टी एयरक्राफ्ट्स के साथ अटैक कैसा होगा, इसकी विशेष ट्रेनिंग पायलट व क्रू मेंबर्स को दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Indian Airforce
- फोटो : File Photo
चूंकि घाटी में इन दिनों काउंटर आतंकवाद के खिलाफ छेड़े अभियान में आर्मी के साथ-साथ इंडियन एयरफोर्स भी पूरा सहयोग कर रही है। इसलिए एयरफोर्स की ये ट्रेनिंग आतंकियों के खिलाफ खतरनाक साबित होगी। एयरफोर्स के एक आला अफसर ने बताया कि पिछले दिनों एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी राजस्थान में इस ज्वाइंट एक्सरसाइज का अवलोकन किया था। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य उपकरणों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।