{"_id":"59d0c3d34f1c1bb0538b5195","slug":"indian-airforce-mi-helicopters-going-to-upgarde","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर संकट में एयरफोर्स का साथी MI हेलीकॉप्टर, कैसे और क्या काम करता है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर संकट में एयरफोर्स का साथी MI हेलीकॉप्टर, कैसे और क्या काम करता है?
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स का संकट का साथी MI हेलीकॉप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाहे कैसा भी संकट आ जाए, एमआई हेलीकॉप्टर कदम से कदम मिलाकर इंडियन एयरफोर्स का साथ निभाते हैं। जानिए ये कैसे और क्या काम करते हैं।
एयरफोर्स का संकट का साथी MI हेलीकॉप्टर
देश में विभिन्न सैन्य अभियानों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले इंडियन एयरफोर्स के एमआई-17आईवी 90 हेलिकॉप्टर को अपग्रेड किया जाएगा। यह काम अप्रैल 2018 में शुरू हो जाएगा और वर्ष 2019 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इन हेलिकॉप्टरों के अपग्रेडेशन से सैन्य अभियानों को मजबूती मिलेगी। इसमें इस्राइल की एक एविएशन कंपनी इंडियन एयरफोर्स की मदद करेगी।
एयरफोर्स का संकट का साथी MI हेलीकॉप्टर
इंडियन एयरफोर्स की इस प्लानिंग के तहत एमआई-17-आईवी हेलिकॉप्टरों को एमआई परिवार के सबसे नवीनतम हेलिकॉप्टर एमआई-17वी5 की तर्ज पर अपग्रेड किया जाना है। जो डिस्पले सिस्टम एमआई-17वी5 में मौजूद है, उसी तकनीक को एमआई-17आईवी में शिफ्ट किए जाने की योजना है।इसके अलावा इन एमआई-17आईवी हेलिकॉप्टरों में अब मल्टी फंक्शनल डिस्पले होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स का संकट का साथी MI हेलीकॉप्टर
ग्लास काकपिट के साथ-साथ इसमें वैदर रडार भी लगेगा। कम्युनिकेशन इक्युपमेंट भी अपग्रेड होंगे और इसमें एडवांस मैग्नेटिक कंपास व एयरक्राफ्ट क्लॉक समेत अन्य कई तरह की मोडिफिकेशन किए जाएंगे। इंडियन एयरफोर्स के बेड़े में एमआई परिवार के इन हेलिकॉप्टरों का विभिन्न सैन्य ऑपरेशनों में अहम योगदान है। इन हेलिकॉप्टरों को सैन्य परिवहन के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
एयरफोर्स का संकट का साथी MI हेलीकॉप्टर
ये वे हेलिकॉप्टर हैं, जो हथियार बंद सेना टुकड़ियों को तुरंत किसी भी दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने, अग्नि व बाढ़ आपदा के दौरान बचाव व राहत पहुंचाने, बार्डर एरिया में दुश्मन गतिविधियों की रेकी करने व काफिले अनुरक्षण इत्यादि कार्यों में अपना अहम योगदान देते हैं। इसके अतिरिक्त पिछले दिनों देश के विभिन्न राज्यों में बने बाढ़ के हालातों में भी इन्हीं हेलिकॉप्टरों ने बचाव व राहत आपरेशन चलाया था।