देश के सबसे युवा सांसद शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को बड़ी ही अनोखी लंच पार्टी दी और उनकी शादी का न्यौता भी अनोखा ही है।
पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के प्रपौत्र और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पौत्र और 16वीं लोकसभा में हिसार से युवा सांसद दुष्यंत चौटाला के विवाह के विवाहोपलक्ष में मंगलवार को उनके पैतृक गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में हलकावासियों और ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। पूरा परिवार एक साथ मंच पर नजर आया।
3 of 11
देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाली की शादी
पलवल का नगाड़ा एक ओर जहां जोश भर रहा था वहीं राजस्थान के कलाकारों ने समां बांध रखा था। गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में 72 फुट चौड़ा और 36 फुट लंबा स्टेज तथा 130 फुट चौड़ा और 350 फुट लंबा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था। मेहमानों के लिए लजीज पकवान तैयार करवाने के लिए सात किचन बनाए गए थे। वीआईपी गेस्ट के लिए स्पेशल लॉज बनाया गया।
4 of 11
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
प्रीतिभोज कार्यक्रम में चारों हलकों से लगभग 20 हजार लोगों ने शिरकत की। मंगलवार से सांसद दुष्यंत चौटाला के विवाह की रस्में शुरू हो गई, जबकि उनका विवाह समारोह गुरुग्राम में संपन्न होगा। कुछ रीति-रिवाज सिरसा तथा कुछ दिल्ली में किए जाएंगे। अंतत: 18 अप्रैल दुष्यंत सौभाग्यकांक्षी मेघना के संग परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। शादी की रस्में सिरसा से शुरू हो गईं हैं।
5 of 11
दुष्यंत चौटाला की सगाई
- फोटो : अमर उजाला
वैवाहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार को प्रथम कार्यक्रम में युवा सांसद के पिता अजय सिंह चौटाला, माता विधायक नैना चौटाला, चाचा अभय सिंह चौटाला, अनुज दिग्विजय सिंह व अर्जुन चौटाला ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान सुबह 11 से चार बजे तक राजस्थानी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर आए हुए अतिथियों का मनोरंजन किया। वहीं पलवल से आया नगाड़ा भी बजता रहा।