फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए देश के सबसे कम उम्र के स्मगलर से, कारनामे बेहद खतरनाक

Mon, 07 Aug 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 07 Aug 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
india's oldest drug smuggler joginder singh shot to punjab police Informer
drugs smuggler
देश के सबसे कम उम्र के स्मगलर से मिलिए। इसके कारनामे इतने खतरनाक हैं कि पुलिस अफसर सकते में हैं। विभाग में सनसनी फैली हुई है कि वो ऐसे कांड कर सकता है।
india's oldest drug smuggler joginder singh shot to punjab police Informer
firing in marriage
सबसे कम उम्र के तस्कर जोगिंदर सिंह उर्फ सम्मी उर्फ जीता ने फिरोजपुर के गांव दरवेसेके में पुलिस के एक मुखबिर पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हमले में गंभीर रूप से जख्मी मुखबिर की पहचान गांव के ही संदीप के रूप में हुई है। पिछले 19 मई को उसी की सूचना पर पुलिस ने सीमा पार से नशा तस्करी में शामिल तस्करों द्वारा प्रयोग किए गए मोबाइल फोन के पाकिस्तान सिम व अन्य सामान बरामद किए थे। 
india's oldest drug smuggler joginder singh shot to punjab police Informer
drugs smuggler
संदीप पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तस्कर जोगिंदर सिंह समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है और पंजाब के तमाम जिलों में उसके खिलाफ तस्करी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फाजिल्का में भी उसके खिलाफ हेरोइन तस्करी का केस दर्ज है। पुलिस का दावा है कि उसकी उम्र केवल 14 साल है। संदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी किलचे ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india's oldest drug smuggler joginder singh shot to punjab police Informer
drugs smuggler
संदीप ने बयान में कहा है कि आरोपी जोगिंदर सिंह पुत्र लाल सिंह व काली पुत्र गब्बर सिंह को शक था कि संदीप ने पुलिस से मुखबिरी कर 19 मई को उन्हें पाक सिम कार्ड व अन्य सामान के साथ पकड़वाया था। इसी बात की रंजिश के चलते गांव दरवेसेके में जोगिंदर सिंह व काली ने फायरिंग की। घायल संदीप को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन
india's oldest drug smuggler joginder singh shot to punjab police Informer
drugs smuggler - फोटो : डेमो फोटो
थाना सदर पुलिस ने संदीप के बयान पर जोगिंदर सिंह पुत्र लाल सिंह, कौशाल्य बाई पत्नी लाल सिंह, लाल सिंह, काली पुत्र गब्बर सिंह, गब्बर सिंह पुत्र चानन सिंह व गुरमेज सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी किलचे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक जोगिंदर के पाक तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं। जोगिंदर सिंह पर फाजिल्का में लगभग 25 किलो हेरोइन तस्करी के आरोप में मामला भी दर्ज है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed