{"_id":"58bc23974f1c1b6001e7e7eb","slug":"india-s-highest-national-flag-on-atari-border-at-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: अटारी पर सबसे ऊंचा तिरंगा, पाक ने लगाया जासूसी का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: अटारी पर सबसे ऊंचा तिरंगा, पाक ने लगाया जासूसी का आरोप
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अटारी बार्डर (अमृतसर)
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर से नजर आने वाला देश का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बार्डर पर बड़ी शान से फहराया गया है, तस्वीरें में देखिए...
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान में दोपहर को अजान होते ही भारत की तरफ मेरे देश की माटी सोना उगले, उगले हीरे मोती देश भक्ति गीत बज उठा। एक तरफ पाकिस्तान मसजिद में खुदा की इबादत कर रहा था तो दूसरी तरफ भारत में तिरंगे को सैल्यूट किया जा रहा था। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराते ही अटारी बार्डर का नाम विश्व भर रिकार्ड बन गया। पहले दिन ही करीब 25 हजार देश-विदेश के लोगों ने नमन किया।
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान के बीच बंटवारे के बाद खींची लकीरों को देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ने अपनी ऊंचाई से मिटा दी है। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (360 फुट) रविवार को अटारी बार्डर पर फहराया गया। देश के लिए जान हथेली पर रखकर चौकसी करने वाले बीएसएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। पंजाब के निकाय मंत्री अनिल जोशी ने देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहरा कर लिम्का बुक आफ गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में राष्ट्रीय ध्वज का नाम दर्ज कराया। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपयों की लागत से फहराया गया 360 फुट ऊंचा तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा के तौर पर विश्व रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा फहराने की रस्म में दिल्ली से पहुंचे आईजी बीएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ल) सुमेर सिंह ने कहा कि जब वह अटारी बार्डर पर तैनात (डीआईजी बार्डर रेंज, बीएसएफ) तभी उन्होंने देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की बात मन में आई। इसके लिए उन्होंने निकाय मंत्री अनिल जोशी से संपर्क किया तो उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए पंजाब सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद देश का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बार्डर पर फहराया गया।
विज्ञापन
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के निकाय मंत्री अनिल जोशी कहते हैं कि भारत इलेक्ट्रानिक कंपनी होशियारपुर ने देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया है। तीन साल तक यह कंपनी तिरंगा के संभाल के लिए पैसा खर्च करेगी। कंपनी किन्हीं कारणों से पीछे हटती है तो तिरंगे के रख खाव के लिए जब तक वह जीवित हैं, सारा खर्च खुद उठाएंगे। इस मौके पर कमल शर्मा पूर्व पंजाब भाजपा प्रधान, रीना जेटली, आरपी सिंह, बीएसएफ के आईजी मुकुल देव, डीआईजी जेएस ओबराय मौजूद थे।