फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के सबसे ऊंचे तिरंगे ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खासियतें जानकर गर्व से चौड़ा होगा सीना

Tue, 07 Mar 2017 09:19 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर Updated Tue, 07 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
india's highest national flag makes world record hosted on attari border at amritsar
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
पाकिस्तान की छाती पर लहराये गये देश के सबसे ऊंचे झंडे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसकी खासियतें जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
india's highest national flag makes world record hosted on attari border at amritsar
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
5 मार्च को पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। फहराए जाने के साथ ही वाघा सीमा का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। पंजाब के नगर निकाय मंत्री अनिल जोशी ने इस ध्वज को फहराया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईजी बीएसएफ मुख्यालय सुमेर सिंह भी पहुंचे।
india's highest national flag makes world record hosted on attari border at amritsar
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
सुमेर सिंह ने बताया कि वाघा बॉर्डर पर सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की बात पहले उन्हीं के मन में आई थी। उस समय वह बीएसएफ में डीआईजी, बॉर्डर रेंज थे। उन्होंने निकाय मंत्री अनिल जोशी से संपर्क कर इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा था, जो मंजूर हो गया ​था।
विज्ञापन
विज्ञापन
india's highest national flag makes world record hosted on attari border at amritsar
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
पंजाब के निकाय मंत्री अनिल जोशी कहते हैं कि 360 फुट ऊंचे इस ध्वज को लाहौर से भी देखा जा सकेगा। भारत इलेक्ट्रानिक कंपनी होशियारपुर ने यह तिरंगा लगाया है। तीन साल तक यह कंपनी तिरंगा के संभाल के लिए पैसा खर्च करेगी। कंपनी किन्हीं कारणों से पीछे हटती है तो तिरंगे के रख खाव के लिए जब तक वह जीवित हैं, सारा खर्च खुद उठाएंगे।
विज्ञापन
india's highest national flag makes world record hosted on attari border at amritsar
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया
खासियतें: 360 फुट ऊंचा, 3.50 करोड़ रुपये का खर्च किया निर्माण पर, 55 टन लोहे से पोल को खड़ा करने के लिए मंच तैयार, 60 लाख रुपये किराए पर पोल खड़ा करने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन मंगवाई, 120 फुट चौड़ा और 80 फुट ऊंचा है राष्ट्रीय ध्वज, पोल 350 फुट ऊंचा और 110 फुट मोटा है। 12 तिरंगे झंडे रिजर्व में रखे गए हैं, ताकि खराब होने पर बदला जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed